रणबीर कपूर की 'रामायण' का 18 जुलाई को दिल्ली में होगा ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च, भारत मंडपम में मेकर्स करेंगे मेगा इवेंट

The grand trailer launch of Ranbir Kapoor's 'Ramayana' will take place in Delhi on July 18; the makers will host a mega event at Bharat Mandapam.
 
रणबीर कपूर की 'रामायण' का 18 जुलाई को दिल्ली में होगा ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च, भारत मंडपम में मेकर्स करेंगे मेगा इवेंट
बॉलीवुड के सबसे महत्वाकांक्षी और बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स में से एक, निर्देशक नितेश तिवारी की 'रामायण: पार्ट 1' (Ramayana: Part 1) को लेकर एक बहुत बड़ी और एक्सक्लूसिव अपडेट सामने आई है। इस ऐतिहासिक महाकाव्य पर आधारित मेगा-बजट फिल्म के ट्रेलर रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। खबरों की मानें तो मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर को किसी आम तरीके से नहीं, बल्कि एक बेहद भव्य और राष्ट्रीय स्तर के इवेंट में लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है।

मुंबई नहीं, दिल्ली का 'भारत मंडपम' बनेगा गवाह

'वैरायटी इंडिया' की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 'रामायण' के निर्माताओं ने फिल्म का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च करने के लिए 18 जुलाई 2026 की तारीख को लॉक कर दिया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि आमतौर पर बॉलीवुड फिल्मों के बड़े इवेंट्स मुंबई में होते हैं, लेकिन इस फिल्म की गरिमा और विशालता को देखते हुए इसका ट्रेलर लॉन्च इवेंट देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रतिष्ठित 'भारत मंडपम' में आयोजित किया जाएगा।

इस मेगा इवेंट में फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और जाने-माने प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही फिल्म की स्टार-कास्ट के भी इस ऐतिहासिक लॉन्चिंग का हिस्सा बनने की पूरी संभावना है। बता दें कि करीब 3 महीने पहले रिलीज हुए फिल्म के टीज़र को दर्शकों से अभूतपूर्व रिस्पॉन्स मिला था, जिसके बाद से ही ट्रेलर को लेकर उत्सुकता चरम पर है।

रणबीर बने 'राम' और साई पल्लवी 'सीता', स्टार-स्टडेड है स्टारकास्ट

इस फिल्म की स्टार-कास्ट भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी कास्ट में से एक मानी जा रही है। फिल्म में मुख्य किरदारों का चयन बेहद सोच-समझकर किया गया है:

  • प्रभु श्रीराम: रणबीर कपूर

  • माता सीता: साई पल्लवी (साउथ स्टार)

  • लंकापति रावण: यश (केजीएफ फेम सुपरस्टार)

  • बजरंगबली (हनुमान जी): सनी देओल

  • लक्ष्मण: रवि दुबे

  • राजा दशरथ: अरुण गोविल (दूरदर्शन की रामायण के राम)

  • कैकयी: लारा दत्ता

  • मंदोदरी: काजल अग्रवाल

  • कौशल्या: इंदिरा कृष्णन

  • इंद्र देव: कुणाल कपूर

  • शूर्पणखा: रकुल प्रीत सिंह

4000 करोड़ का भारी-भरकम बजट और दिवाली रिलीज का प्लान

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस भव्य फिल्म की रिलीज को लेकर भी मेकर्स ने पुख्ता प्लानिंग की है। 'रामायण: पार्ट 1' दिवाली 2026 के महापर्व पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जबकि फिल्म का दूसरा भाग (Part 2) अगले ही साल यानी दिवाली 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कालजयी कथा को स्क्रीन पर जीवंत करने के लिए मेकर्स पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। फिल्म का अनुमानित बजट 4000 करोड़ रुपये के करीब बताया जा रहा है। भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से फिल्म में हॉलीवुड स्तर की आधुनिक तकनीक और विश्वस्तरीय विजुअल इफेक्ट्स (VFX) का इस्तेमाल किया गया है।

Tags