रानी लक्ष्मीबाई का जीवन, दृढ़ संकल्प, साहस, राष्ट्रप्रेम और त्याग की अनुपम मिसाल

The life of Rani Lakshmibai – a unique example of determination, courage, patriotism and sacrifice
 
Bsbwbw
झांसी/लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत के अध्यक्ष एवं कानपुर प्रांत के संगठन मंत्री कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर ने जानकारी दी कि परिषद की झांसी इकाई द्वारा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर एक विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर झांसी इकाई के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों और परिषद के अनेक सदस्यों ने एकत्र होकर महान वीरांगना को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कर्नल तोमर ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन दृढ़ निश्चय, अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान का प्रत्यक्ष प्रतीक है। स्वतंत्रता के लिए उनका संघर्ष आज भी प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करता है और राष्ट्रसेवा के प्रति नई ऊर्जा प्रदान करता है।

कार्यक्रम के दौरान परिषद के सदस्य झांसी स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क के प्रवेश द्वार संख्या 1 पर एकत्र हुए और वीरांगना की अदम्य वीरता को नमन किया। इस सामूहिक उपस्थिति ने संगठन की एकता, अनुशासन और सामूहिक शक्ति को नागरिक समाज एवं अन्य संगठनों के समक्ष प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया।
सभी सदस्य निर्धारित समय पर पहुंचकर दीपांजलि कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागी बने। कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्य संगठन की वर्दी—सफेद शर्ट, ब्लैक पैंट, टाई, ब्लेजर, मिनिएचर मेडल्स, संगठन का बैज और कैप—में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।
कार्यक्रम के अंत में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद झांसी इकाई के अध्यक्ष एवं महासचिव ने सभी उपस्थित सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
जय हिंद, जय सैन्य एकता!

Tags