वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि, रंजना सिंह ने टीम संग किया माल्यार्पण

Tribute to the Foremost Among Warriors, Maharana Pratap: Ranjana Singh and Her Team Offer Garlands
 
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि, रंजना सिंह ने टीम संग किया माल्यार्पण

Maharana Pratap की वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए रंजना सिंह ने अपनी टीम के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के महिला प्रकोष्ठ की टीम भी मौजूद रही। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रंजना सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल मेवाड़ के शासक नहीं थे, बल्कि सनातन स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवन का हर क्षण धर्म, संस्कृति और मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया।

dfs

उन्होंने कहा कि Battle of Haldighati भारतीय इतिहास का वह स्वर्णिम अध्याय है, जिसने पूरे देश को यह संदेश दिया कि सच्चा योद्धा वही होता है जो अपने सम्मान और धर्म की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करे।

इस दौरान महाराणा प्रताप के प्रिय घोड़े Chetak की स्वामिभक्ति और वीरता का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी महाराणा प्रताप ने कभी आत्मसमर्पण नहीं किया और अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया।

कार्यक्रम के अंत में महिला प्रकोष्ठ की टीम ने राष्ट्रहित, संस्कृति और सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। रंजना सिंह ने कहा, “जिस मिट्टी ने महाराणा प्रताप जैसे वीर सपूत को जन्म दिया, वह धरती सदैव धन्य रहेगी।”

Tags