राष्ट्रीय सनातन संघ ने धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडे का 68वां जन्मदिन

Rashtriya Sanatan Sangh celebrated National President Kanhaiya Pandey's 68th birthday with great fanfare.
 
uhi9hu

चोलापुर। चोलापुर क्षेत्र के मोहांव गोसाईपुर चौराहे के पास स्थित कान्हा रेस्टोरेंट एंड बैंक्विट हॉल में शुक्रवार को राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कन्हैया पांडे का 68वां जन्मदिन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सनातन संघ की जनपद इकाई में निवास करने वाले राष्ट्रीय पदाधिकारियों में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सर्वेश कुमार सिंह तथा राष्ट्रीय प्रभारी श्री देवेंद्र पांडे प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

;[][

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री नागेश्वर सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी श्री विजय शंकर चौबे, मंडल उपाध्यक्ष श्री राजनाथ पांडे उर्फ मुलाई गुरु, मंडल उपाध्यक्ष श्री प्रवीण पांडे, मंडल सचिव श्री उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, मंडल पदाधिकारी श्री संजीव कुमार सिंह और श्री अभय यादव उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश चतुर्वेदी, जिला प्रभारी श्री शिवपूजन सिंह, जिला महासचिव श्री घनश्याम पांडे सहित संगठन के शुभेच्छु श्री अरुण पाठक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

000

अंगवस्त्र और माला पहनाकर किया सम्मान

जन्मदिन समारोह के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कन्हैया पांडे को अंगवस्त्र पहनाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ समारोह में सहभागिता की और राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Tags