राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने सुरेंद्र कुमार को पिछड़ा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

Rashtriya Yuva Vahini appointed Surendra Kumar as the state president of backward cell Uttar Pradesh
 
Rashtriya Yuva Vahini appointed Surendra Kumar as the state president of backward cell Uttar Pradesh

लखनऊ डेस्क।

राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने सुरेंद्र कुमार को प्रदेश अध्यक्ष (पिछड़ा प्रकोष्ठ), उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया है। संगठन की ओर से उन्हें यह जिम्मेदारी पूर्ण विश्वास और अपेक्षाओं के साथ सौंपी गई है कि वे इसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निभाएंगे।

राष्ट्रीय युवा वाहिनी का उद्देश्य भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र के रूप में पुनः प्रतिष्ठित करना है। इसी लक्ष्य को साकार करने के लिए संगठन ने हर जिले और नगर में संस्कारशाला शुरू करने तथा प्रत्येक तहसील में गुरुकुल की स्थापना का संकल्प लिया है।

सुरेंद्र कुमार जी उत्तर प्रदेश के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं में से एक हैं। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि वे गुरुकुलों के निर्माण, संस्कारशालाओं के विस्तार और संगठन एवं भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक दृष्टि को जन-जन तक पहुंचाने में अहम योगदान देंगे। उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। राष्ट्रीय युवा वाहिनी परिवार की ओर से सुरेंद्र कुमार जी को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

पं. श्रीकांत उपाध्याय
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
राष्ट्रीय युवा वाहिनी

Tags