गंजबासोदा में राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती प्रीति तिवारी का भव्य स्वागत
गंजबासोदा, विदिशा (मध्य प्रदेश)। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नियुक्त होने पर श्रीमती प्रीति तिवारी के सम्मान में आज गंजबासोदा में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम का संचालन श्री भागवत कथा वाचक आचार्य पंडित विकास एलियाजी के मार्गदर्शन एवं आशीर्वचनों के साथ संपन्न हुआ। उनकी शिष्या स्वाति तामेश्वरी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने समारोह में शामिल होकर प्रीति तिवारी का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और भविष्य की नई जिम्मेदारियों हेतु शुभकामनाएँ दीं।
समारोह के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन द्वारा संकल्पित प्रमुख उद्देश्यों — भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र के रूप में स्थापित करने, नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, गौ संरक्षण, संस्कारशाला एवं गुरुकुल परंपरा के पुनर्जीवन — को आगे मजबूती देने का संकल्प दोहराया।
आचार्य पंडित विकास एलियाजी ने कहा जब मातृशक्ति नेतृत्व की भूमिका में आगे आती है, तब संस्कृति और राष्ट्र दोनों सुरक्षित एवं सुदृढ़ होते हैं। प्रीति तिवारी जी इस दिशा में प्रेरणास्रोत हैं।”कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी, संगठन से जुड़े कार्यकर्ता और महिला प्रकोष्ठ की सदस्याएँ उपस्थित रहीं।
