राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा में नई नियुक्ति
अमिता पाण्डेय बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ
Sat, 9 May 2026
लखनऊ/नई दिल्ली। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के संगठन विस्तार एवं महिला सशक्तिकरण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अमिता पाण्डेय को प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तथा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री किरन द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ रंजना सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रोशनी शुक्ला के अनुमोदन पर की गई।
अमिता पाण्डेय की नई भूमिका
अमिता पाण्डेय लंबे समय से महिला जागरूकता, समाज सेवा, संगठन निर्माण एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। संगठन का मानना है कि उनकी नियुक्ति से उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा, सशक्त नेतृत्व एवं संगठनात्मक मजबूती प्राप्त होगी।
राष्ट्रीय नेतृत्व का संदेश
संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व ने कहा कि
“अमिता पाण्डेय जी जैसी समर्पित एवं कर्मठ महिला का प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में चयन संगठन के लिए गर्व का विषय है। किरन द्विवेदी, रंजना सिंह एवं रोशनी शुक्ला के मार्गदर्शन में महिला प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश नई दिशा और मजबूती प्राप्त करेगा।
संगठन का उद्देश्य
राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा का संकल्प गौ, गंगा, गीता, गायत्री, मठ एवं मंदिरों की रक्षा करते हुए भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाना है।
संगठन महिला सशक्तिकरण, संस्कारशाला स्थापना, धर्म रक्षा, शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में देशभर में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
संपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी, महिला प्रकोष्ठ परिवार एवं उत्तर प्रदेश संगठन टीम ने अमिता पाण्डेय को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
