सीतापुर में राष्ट्रीय युवा वाहिनी पदाधिकारियों का भव्य स्वागत
सीतापुर। जनपद के रेवाली और भगवंतपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय युवा वाहिनी (नेशनल वॉलंटियर्स) के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का स्थानीय कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी. शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी हमारी राष्ट्रधरोहर है और इसके माध्यम से भाजपा की जनहित नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। वहीं, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अमित दीक्षित “राम जी” ने कहा कि संगठन को पूरे भारत में मजबूत करना है और घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।
राष्ट्रीय महासचिव हनुमान प्रसाद गौतम ने कहा कि संगठन समाज को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी नीतियों का समर्थन करते हुए आम जनता को लाभ पहुँचाना ही इसका ध्येय है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप निषाद और संजय निषाद ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया।

इस मौके पर प्रशासनिक प्रदेश अध्यक्ष अनिल माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सलमान हाशमी, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा महबूब अली, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा स्वाति सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु महेश, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा नीलम कश्यप, जिला अध्यक्ष मोनू कश्यप सहित सुजीत कश्यप, अरुण कश्यप, रामगोपाल कश्यप, मिथिलेश कश्यप, महेश कश्यप, दीपक कश्यप, सुनीता कश्यप, शिवमोहन कश्यप, सोहनलाल, विकास कश्यप और बड़ी संख्या में कश्यप समाज के प्रतिनिधि एवं अन्य समाजों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने यह शपथ ली कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी को संपूर्ण देश में स्थापित करने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। आयोजन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने माहौल को और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया।
