राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर RAV Foundation ने लगाया निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर

RAV Foundation organized a free eye check-up and consultation camp on National Doctors' Day.
 
huou

लखनऊ, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर RAV Foundation की ओर से विभूतिखंड स्थित RAV हाउस में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ लोगों को नेत्र रोगों के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच एवं उपचार के महत्व को समझाना रहा।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नागरिकों की निःशुल्क आंखों की जांच की। जांच के दौरान आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकीय परामर्श और उपचार संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया। इस दौरान लोगों को नियमित रूप से नेत्र परीक्षण कराने, संतुलित जीवनशैली अपनाने और आंखों की उचित देखभाल के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर RAV Foundation की अध्यक्ष श्रीमती रचना सिसोदिया ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना संस्था की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर लोगों को समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान और उपचार के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे प्रयास स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में RAV Foundation के डॉ. वाई.पी. सिंह, के.वी. सिंह, श्रीमती दीपा कंचन और प्रबंधक अंकुर दिवाकर सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।

कार्यक्रम के समापन पर RAV Foundation ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, सहयोगियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संस्था की ओर से भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई गई।

Tags