रवींद्र जडेजा के नए हेयरस्टाइल और इंस्टाग्राम स्टोरी ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

Ravindra Jadeja's new hairstyle and Instagram story have created a stir on social media.
 
snsn
भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा मैदान पर अपने खेल से विरोधियों के छक्के छुड़ाते हैं, लेकिन मैदान के बाहर भी उनका अंदाज किसी से कम नहीं है।


दरअसल, जड्डू भाई ने हाल ही में अपना नया हेयरस्टाइल दिखाते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। लेकिन लोगों का ध्यान उनके हेयरस्टाइल से ज्यादा उस मजेदार कैप्शन पर चला गया, जिसमें उन्होंने लिखा— “ये वाली फोटो तांत्रिक को दिखाई होगी!” 

dnnd
बस फिर क्या था! सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक का दौर शुरू हो गया। अब फैंस भी मजे लेते हुए पूछ रहे हैं कि आखिर जडेजा भाई का ऐसा कौन-सा दुश्मन है, जो उन्हें परेशान करने के लिए तांत्रिक के पास पहुंच गया? 


हालांकि, जडेजा की इस मजेदार स्टोरी में किसी दुश्मन का नाम सामने नहीं आया है। इसलिए इसे किसी खास व्यक्ति पर निशाना मानना फिलहाल महज अटकल होगी। जड्डू भाई, क्रिकेट में तो आप जादू करते ही हैं, अब तांत्रिक वाली स्टोरी से भी सस्पेंस बना दिया! 

Tags