एम.एल.के. कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में स्वागत समारोह, अमन बने मिस्टर फ्रेशर और रिया मिस फ्रेशर

एम.एससी. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने नवागंतुक छात्रों का किया स्वागत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
 
dstt

बलरामपुर। एम.एल.के. महाविद्यालय, बलरामपुर के वनस्पति विज्ञान विभाग में एम.एससी. द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की ओर से नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पांडेय ने की, जबकि जन्तु विज्ञान विभाग के प्रो. अशोक कुमार मुख्य अतिथि रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य एवं कार्यक्रमाध्यक्ष प्रो. जे.पी. पांडेय, मुख्य अतिथि प्रो. अशोक कुमार और विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम का आकर्षक संचालन इप्शिता त्रिपाठी ने किया।

rtyr

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर

विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए वनस्पति विज्ञान विभाग की शैक्षणिक एवं अन्य उपलब्धियों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के बीच संवाद, आत्मीयता और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही, ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्राचार्य प्रो. जे.पी. पांडेय ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत के साथ अपनी शिक्षा पूरी करने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नेट एवं जेआरएफ जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी प्रेरित किया। प्राचार्य ने कहा कि पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर महाविद्यालय प्रशासन उनके सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

मुख्य अतिथि प्रो. अशोक कुमार ने कहा कि महाविद्यालयीन शिक्षा केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा, व्यक्तित्व और अन्य कौशल के विकास के लिए भी निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

tydrt

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

स्वागत समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने गीत, कविता और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवागंतुकों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया। इनमें ‘फ्रिज एंड मूव’ और ‘सिचुएशन गेम’ जैसी गतिविधियों ने विद्यार्थियों का खूब मनोरंजन किया।

विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर अमन मिश्रा को मिस्टर फ्रेशर और रिया बंसल को मिस फ्रेशर के खिताब से सम्मानित किया गया। इस दौरान सौम्य पांडेय ने ‘रात कली एक ख्वाब में आई’ और ‘आओगे जब तुम ओ साजना’ जैसे गीत प्रस्तुत कर समारोह में संगीत का रंग भर दिया।

dtsdr

शिक्षकों और विद्यार्थियों की रही सहभागिता

कार्यक्रम के अंत में डॉ. मो. अकमल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने समारोह की सफलता के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, मुख्य अतिथि, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. शिव महेंद्र सिंह, डॉ. श्रवण कुमार, राहुल यादव, राहुल कुमार, डॉ. वीर प्रताप सिंह एवं अर्शिया खातून सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

पूरा समारोह उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द से भरपूर रहा। नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए यह आयोजन जहां मनोरंजन और स्वागत का अवसर बना, वहीं वरिष्ठ एवं कनिष्ठ विद्यार्थियों के बीच आत्मीय संबंध मजबूत करने और विभागीय परिवार में अपनत्व की भावना विकसित करने वाला यादगार कार्यक्रम भी साबित हुआ।

Tags