रेड रोज ग्रुप ऑफ स्कूल्स के वार्षिकोत्सव ‘स्पंदन’ का भव्य शुभारंभ, विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Red Rose Group of Schools' annual festival 'Spandan' was inaugurated with great fanfare; students' cultural performances mesmerized the audience.
 
iiuiu

ब्यूरो चीफ आर.एल. पाण्डेय

लखनऊ। रेड रोज ग्रुप ऑफ स्कूल्स की विष्णुलोक शाखा में वार्षिकोत्सव ‘स्पंदन’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक-प्रबंधक एवं मुख्य अतिथि आर.सी. मिश्रा ने पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया।

9998

समारोह में विद्यालय की अध्यक्षा स्मिता मिश्रा, प्रबंध निदेशक डॉ. प्रशान्त कुमार मिश्रा तथा मुख्य शैक्षिक अधिकारी अनुपमा शुक्ला मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों और प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा के प्रचार-प्रसार एवं संस्थान के विकास में संस्थापक-प्रबंधक आर.सी. मिश्रा के योगदान की सराहना की और भविष्य में भी सभी के सहयोग की अपेक्षा जताई। उन्होंने समारोह में उपस्थित अतिथियों का बहुमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया।

iii

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि आर.सी. मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र की समृद्धि और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव हैं। उन्हें देश का भविष्य कहा जाता है, इसलिए उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में वार्षिकोत्सव जैसे आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, टीम भावना और खेल भावना का विकास होता है। ऐसे कार्यक्रम संस्थान की शैक्षिक उपलब्धियों के साथ-साथ विद्यार्थियों और शिक्षकों की प्रतिभा एवं मेहनत को भी सामने लाते हैं।

]]

उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. प्रशान्त कुमार मिश्रा द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। साथ ही अभिभावकों और गणमान्य अतिथियों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

ooo

इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ‘स्पंदन’ समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘आरम्भ – द सेक्रेड बिगिनिंग’ की मनमोहक प्रस्तुति से हुई। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ‘रंगीला देश हमारा’ के जरिए भारतीय संस्कृति और विविधता की खूबसूरत झलक प्रस्तुत की।

iii

वहीं, वरिष्ठ विद्यार्थियों की प्रस्तुतियां ‘मणिकर्णिका – हर नारी में लक्ष्मीबाई’ और ‘ख्वाहिशों को पंख’ ने दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों, आत्मविश्वास और कलात्मक प्रतिभा की उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम का समापन अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

Tags