आगामी 24 अगस्त को नवांगतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम के संबंध में।

Regarding the welcome and orientation program for newly admitted students on the upcoming 24th of August.
 
आगामी 24 अगस्त को नवांगतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम के संबंध में।

सादर अवगत कराना है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, लखनऊ में नवप्रवेशित एवं नवांगतुक छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन 24 अगस्त, सोमवार को किया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) अमर पाल सिंह, कुलपति, डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय मुख्य अतिथि तथा श्री आशुतोष शुक्ला, राज्य संपादक, दैनिक जागरण विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा नवांगतुक छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें शिक्षा, करियर एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।

अतः आप सभी सम्मानित मीडिया बंधुओं से सादर अनुरोध है कि कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करते हुए इसका कवरेज करने का कष्ट करें।

आपकी उपस्थिति एवं सहयोग के लिए हम हृदय से आभारी रहेंगे।

सादर,

डॉ. विवेक मिश्रा
डीन
श्री शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, लखनऊ

Tags