राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वॉलंटियर भाजपा का पंजीकरण, संस्थापक पदाधिकारियों की घोषणा

Registration of Rashtriya Yuva Vahini National Volunteer BJP, announcement of founding office bearers
 
jyuj ghjgyujy
लखनऊ, 08 अगस्त 2025 — राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वॉलंटियर भाजपा का आधिकारिक पंजीकरण क्रमांक 399/25 के अंतर्गत संपन्न हुआ। संगठन के संस्थापक हिंदू देव प्रकाश शुक्ला को राष्ट्रीय अध्यक्ष और रोशनी शुक्ला को महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

घोषित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है 

  • कैप्टन मनोज जी — राष्ट्रीय अध्यक्ष, मानवाधिकार प्रकोष्ठ

  • हिंदू वादी पंडित हृदेश शर्मा — राष्ट्रीय अध्यक्ष, गौ प्रकोष्ठ

  • विशाल कुमार — राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष

  • श्रीकांत उपाध्याय — राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

  • पशुपति प्रताप सिंह — राष्ट्रीय प्रमुख सचिव

  • डॉ. राजीव लोचन शुक्ला — राष्ट्रीय महासचिव

  • गौतम सिंह — राष्ट्रीय महासचिव

  • शशिकांत तिवारी — राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी

सभी पदाधिकारी संगठन के संस्थापक सदस्य भी हैं। इस अवसर पर उन्होंने संकल्प लिया कि जो लोग “राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वॉलंटियर” के नाम पर फर्जी तरीके से धन उगाही कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी अपनी स्थापना के 10 वर्ष पूरे कर चुकी है। नए पंजीकरण के साथ संगठन की गतिविधियों को और मजबूती दी जाएगी। संगठन का मुख्य उद्देश्य मठ, मंदिर और सनातन धर्म की रक्षा है, जिसके लिए पूरे भारत में तन, मन और धन से कार्य किया जाएगा।

आगामी दिनों में बड़े आयोजन की तैयारी की जा रही है। 21 अगस्त को सभी संस्थापक सदस्यों और पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही, सभी को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर पुलिस और प्रशासन को सूचित करें, ताकि संगठन के नाम के दुरुपयोग पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Tags