हाजीपुर में फिर दोहराया 'ज्योति मौर्य' जैसा मामला! सरकारी शिक्षिका बनते ही पत्नी ने छोड़ा पति का साथ, पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप
पुश्तैनी जमीन बेचकर कराई पढ़ाई" — पीड़ित पति का दर्द
पीड़ित पति अमन (नाम परिवर्तित/आरोपों के अनुसार) ने अपनी पत्नी गुंजन कुमारी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। अमन का कहना है कि शादी के बाद गुंजन आगे पढ़ना चाहती थी। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बावजूद उसने गुंजन के सपनों को पंख देने के लिए अपनी कदीमी (पुश्तैनी) जमीन तक बेच दी और उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाया। अमन का आरोप है कि कड़ी मेहनत और त्याग के बाद जब गुंजन ने परीक्षा पास की और उसे हाजीपुर में सरकारी शिक्षिका की नौकरी मिल गई, तो उसके तेवर बदल गए। नौकरी ज्वाइन करने के कुछ ही समय बाद उसने अमन के साथ रहने से इनकार कर दिया।
ट्रेनिंग के दौरान परवान चढ़ी 'पुरानी लव स्टोरी'
पति का आरोप सिर्फ साथ छोड़ने तक ही सीमित नहीं है। अमन ने दावा किया है कि गुंजन शादी के बाद भी अपने बचपन के एक दोस्त 'प्रेम प्रकाश जायसवाल' के लगातार संपर्क में थी।एक ही बैच में हुई ट्रेनिंग: पति के अनुसार, गुंजन ने जानबूझकर ऐसी सेटिंग की जिससे उन दोनों (गुंजन और प्रेम प्रकाश) का चयन शिक्षक ट्रेनिंग के लिए एक ही बैच में हुआ। ट्रेनिंग के दौरान दोनों का यह पुराना रिश्ता और गहरा हो गया। अब गुंजन ने अपने उसी कॉलेज फ्रेंड और साथी शिक्षक प्रेम प्रकाश के साथ ही आगे की जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस: कौन सही, कौन गलत?
जैसे ही यह मामला सार्वजनिक हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स दो धड़ों में बंट गए हैं। इंटरनेट पर इस प्रेम त्रिकोण और धोखे की कहानी को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं अधिकांश यूजर्स पति के त्याग और जमीन बेचकर पढ़ाने वाली बात से सहानुभूति जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से समाज में भरोसा टूटता है और कई लोग डर के मारे अपनी पत्नियों को आगे पढ़ाने से कतराने लगेंगे। वहीं कुछ यूजर्स का मानना है कि किसी भी रिश्ते के टूटने के पीछे दोनों पक्षों की अपनी वजहें हो सकती हैं, इसलिए बिना पूरी सच्चाई जाने किसी महिला को पूरी तरह जज करना ठीक नहीं है।
