गणतंत्र दिवस पर बेलदारी लेन, लालबाग में हुआ भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम
कार्यक्रम के दौरान तिरंगे को पूरे सम्मान के साथ फहराया गया तथा राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के माध्यम से देश के प्रति निष्ठा, एकता एवं समर्पण का संदेश दिया गया। इसके पश्चात लड्डू वितरण कर उपस्थित लोगों ने आपसी सौहार्द और उत्साह के साथ कार्यक्रम को संपन्न किया।

इस अवसर पर बेलदारी लेन में गठित कोर कमेटी द्वारा यह संकल्प लिया गया कि भविष्य में भी मोहल्ले में नियमित रूप से तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्वों को पूर्ण सम्मान एवं सामूहिक सहभागिता के साथ मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कई वर्षों बाद बेलदारी लेन में इस प्रकार का ध्वजारोहण कार्यक्रम पूरे जोश और उमंग के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से अशोक जी, गगन कन्नौजिया, मेराज खान, इकराम खान, गीता गुप्ता, मुकेश शर्मा, आशीष शर्मा, मेराज बेग, अमित अर्पण, फ़ज़ल खान, कामिनी, बबिता, पल्लवी, मिनी, प्रिय कन्नौजिया, अंजली, सौम्या, आकाश, पवन, विपिन, दुर्गेश, अतुल, अरविंद, ऋषि, लक्ष्मी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
