अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद (ABPSSP) से जुड़े राष्ट्रभक्त सैनिकों को सादर नमन एवं अभिनंदन
Respectful salute and congratulations to the patriotic soldiers associated with All India Ex-Servicemen Service Council (ABPSSP)
Thu, 19 Feb 2026
सभी राष्ट्रभक्त एवं राष्ट्रप्रेमी सैनिक बंधुओं को सादर नमन, जो प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद (ABPSSP) से जुड़े हैं और सेवा निवृत्ति के पश्चात भी तन, मन और धन से राष्ट्र एवं समाज सेवा में समर्पित हैं। ऐसे सभी महान विभूतियों को वंदन और अभिनंदन।

हमारे संगठन ABPSSP के पदाधिकारियों की जिंदादिली, अनुशासन और सामाजिक सेवा के भाव को समझते हुए विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने हमारे संगठन को अपना अनुसंगिक संगठन मानकर दिनांक 18 फरवरी 2026 को परम पूज्य सरसंघचालक मोहन भागवत जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित प्रमुख जनगोष्ठी कार्यक्रम (स्थान: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ) में हमारे संगठन का बोर्ड प्रदर्शित कर विशेष वरीयता प्रदान की। यह हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है।
आज के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सैनिकों के स्तर से सफल बनाने में हमारे प्रदेश संगठन सचिव मेजर आनंद टंडन जी की कर्मठता और निःस्वार्थ समर्पण अत्यंत सराहनीय रहा। साथ ही अवध प्रांत अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बी.एस. तोमर जी के विशेष प्रयासों ने सभी साथियों को एकजुट एवं संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की सफलता में जिन महानुभावों ने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सहयोग प्रदान किया, उनके प्रति मैं — वारंट ऑफिसर ललित मोहन
पंत, अध्यक्ष लखनऊ जिला — हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ एवं उनके उज्ज्वल, सुखी और स्वस्थ जीवन की मंगलकामना करता हूँ:
मेजर जनरल राजीव पंत – प्रदेश अध्यक्ष
कर्नल लक्ष्मी कांत तिवारी – राष्ट्रीय सचिव
जे.डब्ल्यू.ओ. दुष्यंत सिंह
कर्नल ह्रदय कौशल
कर्नल आर. बी. सिंह – संयोजक, अवध प्रांत
कर्नल विनय सिंह
कर्नल एम. के. सिंह
श्रीमती कोमल सिंह (W/O Brig. Singh)
ले. कर्नल बी. एस. तोमर – अध्यक्ष, अवध प्रांत
मेजर आनंद टंडन – प्रदेश संगठन सचिव
कैप्टन इंदल सिंह चंदेल – प्रदेश उपाध्यक्ष
एम.सी.पी.ओ. विनोद गुप्ता जी
हवलदार धर्मेंद्र तिवारी जी
सूबेदार मेजर बारमेश्वर सिंह जी
सूबेदार कामता सिंह जी
लेफ्टिनेंट राज करन यादव जी
हवलदार सलील जी
एन/सूबेदार सिंह जी
वारंट ऑफिसर पूरन सिंह जी
सी.पी.ओ. देवेंद्र पांडेय जी
नायक यू. एस. चौहान जी
कैप्टन कृष्णा जोशी जी
आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति से संगठन को नई मजबूती मिली तथा समाज में हमारी सहभागिता और प्रभाव और अधिक सशक्त हुआ।
यदि किसी आदरणीय सदस्य का नाम अनजाने में उल्लेखित नहीं हो पाया हो तो उनसे करबद्ध क्षमायाचना करते हुए विशेष आभार व्यक्त करता हूँ।
आशा है कि भविष्य में भी राष्ट्र की मजबूती, समाज के उत्थान और प्रगति के प्रत्येक कार्यक्रम में आप सभी का इसी प्रकार भरपूर सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा।
बहुत-बहुत धन्यवाद।
जय हिन्द। वंदे मातरम्।
वारंट ऑफिसर ललित मोहन पंत
अध्यक्ष, लखनऊ जिला
