ABPSSP के सभी सम्मानित राष्ट्रप्रेमी सदस्य एवं पदाधिकारियों को सादर नमन, जय श्रीराम, जयहिंद।
Respectful salutations to all the respected patriotic members and office bearers of ABPSSP, Jai Shri Ram, Jai Hind.
Sun, 9 Nov 2025
लखनऊ महानगर / जिला कार्यकारिणी की पूर्व निर्धारित विशेष बैठक दिनांक 08 नवंबर 2025 को गोमती नगर स्थित Rishita Manhattan Apartment, लखनऊ में महानगर संरक्षक कैप्टेन बी.एस. कन्याल के निवास पर सम्पन्न हुई।
बैठक में संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। बैठक की विशेषता यह रही कि इसमें अवध प्रान्त अध्यक्ष कर्नल बी.एस. तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टेन इंदल सिंह चंदेल तथा राष्ट्रीय सह सचिव सूबेदार मेजर जे.बी.एस चौहान भी उपस्थित रहे। इनके साथ महासचिव अवध प्रान्त सूबेदार मेजर बी.एल. वर्मा, कैप्टेन अरविन्द सिंह, CPO घनश्याम केसरी, सूबेदार मिथिलेश कुमार सिंह एवं एडवोकेट आलोक कुमार ने भी अपने-अपने सुझाव दिए।
संगठन की मजबूती, एकजुटता बनाए रखने, आगामी AGM की तैयारी एवं संघ (RSS) की मासिक बैठक में नियत रूप से उपस्थिति जैसे विषय प्रमुख रहे। इसी क्रम में कैप्टेन चंदेल द्वारा पूर्व अध्यक्ष श्रीमान प्रकाश सिंह बिष्ट को सौंपे गए रसीद बुक्स, संगठन के रजिस्टर/दस्तावेज़ एवं धनराशि के लेखा-जोखा हेतु महानगर कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर अशोक कुमार पाण्डेय को अधिकृत किया गया।
आगे संगठन को और सशक्त बनाए रखने के लिए निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी की आगामी बैठकों का आयोजन समय-समय पर विभिन्न पदाधिकारियों के घर किया जाएगा। साथ ही, कमांड कैंटीन, वेटरन सेल में कार्यरत एक अधिकारी को संगठन से जोड़ने तथा कैप्टेन सुरेश तिवारी, अयोध्या रोड चिनहट स्थित आवास पर बैठक करने का सुझाव भी रखा गया।
CPO घनश्याम केसरी द्वारा सन्देश पत्रिका के प्रभावी वितरण की सभी पदाधिकारियों ने सराहना की। कैप्टेन अरविन्द सिंह ने भविष्य के लिए आवश्यकता पड़ने पर मीटिंग रूम उपलब्ध कराने हेतु आश्वासन दिया। वहीं आदरणीय आलोक कुमार एवं सूबेदार मिथिलेश कुमार सिंह ने संगठन की मज़बूती के लिए पूर्ण समर्पण से योगदान देने की बात कही।
बैठक का समापन शांति पाठ के साथ हुआ। तत्पश्चात कैप्टेन कन्याल द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारियों का मिष्ठान व विभिन्न व्यंजनों के साथ हार्दिक स्वागत किया गया। अंत में कर्नल तोमर और कैप्टेन कन्याल ने सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
