मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर तुलसीपुर मंडल में समीक्षा बैठक सम्पन्न

A review meeting was held in Tulsipur division regarding the intensive voter revision campaign.
 
ZDFG
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत तुलसीपुर मंडल में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने की। उन्होंने 11 शक्ति केंद्रों के अंतर्गत आने वाले 93 बूथों में प्रवासी मतदाताओं के सत्यापन और BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) वेरिफिकेशन की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की।

राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर मतदाता सूची के सटीक अद्यतन हेतु गंभीरता से कार्य करना चाहिए, ताकि प्रत्येक योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो सके। उन्होंने इस अभियान को संगठन की मजबूती से जुड़े महत्वपूर्ण अभियान के रूप में रेखांकित किया और सभी शक्ति केंद्र संयोजकों व बूथ अध्यक्षों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सत्यापन कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष रवि कुमार मिश्र, मंडल अध्यक्ष विश्राम सिंह, मंडल महामंत्री विजय प्रताप सोनी एवं अमर मौर्य सहित शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे। उपस्थित पदाधिकारियों ने अभियान की सफलता के लिए संगठनात्मक एकजुटता और सक्रियता की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक का समापन मंडल अध्यक्ष विश्राम सिंह द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ किया गया।

Tags