विराम खंड-5 में मतदान बूथ 408 की समीक्षा बैठक संपन्न
बैठक के दौरान श्री नीरज सिंह ने लखनऊ में संचालित विकास कार्यों एवं प्रस्तावित निवेश परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बूथ स्तरीय समिति की सक्रिय भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि सकारात्मक एवं तथ्यपरक सूचनाओं का निरंतर आदान-प्रदान संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा।

बीएलओ श्रीमती सुलोचना ने मतदान बूथ संख्या 408 से संबंधित एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की विश्लेषणात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस पर जनकल्याण उपसमिति के अध्यक्ष डॉ. भरत राज सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए उपस्थित सदस्यों को आवश्यक जानकारी दी।
बैठक में एस.एस. ओझा, दया शंकर तिवारी, शैलेन्द्र नाथ टण्डन, नर्बदा श्रीवास्तव, श्रीमती कुमकुम जैतली, श्रीमती शैलजा सिंह, चन्द्र शेखर सिंह, जी.एस. भल्ला, डॉ. राम प्रताप शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, के.के. जायसवाल, विजय कुमार भुर्जी, विनय, अतुल जौहरी, प्रवीण खंडेलवाल, कर्नल संदीप श्रीवास्तव सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन श्री राकेश जैतली ने किया।
