राइम-एन-शाइन: स्टडी हॉल प्रेप स्कूल में बच्चों ने दिखाई अपनी वाक्-कला

 
oi[io

लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय): स्टडी हॉल प्रेप स्कूल, गोमतीनगर में आज राइम-एन-शाइन इंटर-स्कूल इंग्लिश एवं हिंदी एलोक्यूशन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लखनऊ के प्रमुख विद्यालयों से 200 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागी स्कूलों में जी.डी. गोयनका टॉडलर हाउस, सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (गोमतीनगर एक्सटेंशन), सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, विद्यास्थली, स्टडी हॉल कानपुर रोड, स्टडी हॉल देवा रोड और प्रेरणा गर्ल्स व बॉयज़ स्कूल शामिल रहे।

स्टडी हॉल प्रेप स्कूल की हेडमिस्ट्रेस रचना सिन्हा ने कहा कि “आत्मविश्वास की नींव बचपन से ही रखी जाती है। राइम-एन-शाइन केवल कविताएँ सुनाने की प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि बच्चों को मंच पर अपनी बात रखने, डर पर विजय पाने और अभिव्यक्ति का आनंद महसूस करने का अवसर भी था।”

प्रतियोगिता में 4 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों ने अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों भाषाओं में सोलो और ग्रुप प्रस्तुतियाँ दीं। मेरा परिवार, ऋतुएँ, जानवर, प्रकृति, भारत के त्योहार और भारत का वैश्विक योगदान जैसे विषयों पर कविताएँ सुनाकर नन्हें प्रतिभागियों ने सभी को प्रभावित किया।

यह आयोजन साबित करता है कि एलोक्यूशन केवल भाषा सीखने का माध्यम ही नहीं, बल्कि बच्चों के आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने का एक प्रभावी साधन है। कार्यक्रम का समापन सभी स्कूलों के प्रति आभार प्रकट करने और बच्चों की जोरदार तालियों के साथ हुआ।

Tags