रिज़वी की तूफ़ानी पारी से कानपुर सुपरस्टार्स की धमाकेदार जीत

Rizvi's stormy innings led to a stunning victory for Kanpur Superstars
 
Rizvi's stormy innings led to a stunning victory for Kanpur Superstars

लखनऊ। यूपी टी20 लीग में कानपुर सुपरस्टार्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 22वें मैच में टीम ने लखनऊ फाल्कन्स को आठ विकेट से हराया।

vhjkuh

लक्ष्य का पीछा करते हुए कानपुर ने रिज़वी की तूफ़ानी बल्लेबाज़ी के दम पर मैच को बेहद आसान बना दिया। 13वें ओवर तक टीम को 71 रन चाहिए थे, तभी रिज़वी ने आक्रामक अंदाज़ अपनाया। उन्होंने पहले विप्रज निगम की गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाए, फिर अक्षु बाजवा और करन चौधरी पर धुआंधार छक्कों की बरसात कर दी। सिर्फ 17 गेंदों में 64 रन जड़कर उन्होंने कानपुर को लक्ष्य तक पहुँचा दिया। रिज़वी ने अपनी नाबाद पारी में कुल नौ छक्के लगाए।

cvbdfb

इससे पहले लखनऊ फाल्कन्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 162/8 रन बनाए। टीम की ओर से आराध्या यादव ने 59 रन और मोहम्मद सैफ़ ने 43 रन की अहम पारी खेली। हालांकि पावरप्ले के बाद मध्य ओवरों में रनगति धीमी रही। शुभम मिश्रा और दमनदीप सिंह ने कसी हुई गेंदबाज़ी कर लखनऊ की पारी पर लगाम लगाई। आख़िरी ओवरों में कृताग्य सिंह और समीर चौधरी ने कुछ तेज़ रन बटोरे लेकिन राहुल शर्मा (2 विकेट) और भुवनेश्वर कुमार ने महत्वपूर्ण झटके देकर रन बढ़ने नहीं दिए।

कानपुर की ओर से रिज़वी ने 76 रन नाबाद बनाए जबकि शौर्य सिंह 36 रन पर नाबाद रहे। टीम ने लक्ष्य 15.4 ओवर में हासिल कर लिया।

 स्कोरकार्ड:

  • लखनऊ फाल्कन्स: 162/8 (20 ओवर) – आराध्या यादव 59, मोहम्मद सैफ़ 43, राहुल शर्मा 2/43

  • कानपुर सुपरस्टार्स: 163/2 (15.4 ओवर) – समीर रिज़वी 76*, शौर्य सिंह 36*

 मैन ऑफ द मैच: समीर रिज़वी

Tags