विवेक खंड-3 में सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
Road strengthening work begins in Vivek Khand-3; long-standing demand met
Sun, 25 Oct 2026
लखनऊ। गोमतीनगर के विवेक खंड-3 में सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रेरणा और गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के प्रयासों से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा इस कार्य का शुभारंभ किया गया।
गोमती टेंट हाउस से भवन संख्या 3/334 होते हुए ग्रीन पार्क के तीनों ओर तक सड़क को मजबूत बनाने का कार्य कराया जाएगा। गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के सचिव संजय निगम एवं क्षेत्रीय पार्षद संजय सिंह राठौर ने विधिवत पूजन कर कार्य का शुभारंभ किय
इस अवसर पर आलोक कुमार, आलोक कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश, संतोष कुमार सोलिया, नीलकमल तिवारी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी। इसके निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए क्षेत्रवासी कई वर्षों से लगातार मांग कर रहे थे। अब कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।
