Robert Downey Jr. बने डिज़्नी एडवेंचर के धर्मपिता

Robert Downey Jr. becomes the godfather of Disney Adventure
 
Robert Downey Jr. becomes the godfather of Disney Adventure
लखनऊ: आज The Walt Disney Company ने घोषणा की कि एकेडमी अवॉर्ड विजेता अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर, डिज़्नी क्रूज़ लाइन के सबसे नए और अब तक के सबसे बड़े जहाज़ Disney Adventure के आधिकारिक धर्मपिता होंगे। यह ऐलान जहाज़ की पहली यात्रा से पहले किया गया, जो अगले महीने सिंगापुर से रवाना होगी।

Josh D'Amaro, चेयरमैन, डिज़्नी एक्सपीरियंसेज़ और कंपनी के आगामी सीईओ ने कहा, “हमारा नया जहाज़ डिज़्नी क्रूज़ लाइन की उस परंपरा को आगे बढ़ाता है, जिसमें समुद्र के बीच बेहतरीन कहानियों को जीवंत किया जाता है। हमें गर्व है कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर, जिन्होंने मार्वल की यादगार कहानियों के जरिए दर्शकों का मार्गदर्शन किया, डिज़्नी एडवेंचर के धर्मपिता की भूमिका निभाएंगे।”

मार्वल से जुड़ा ऐतिहासिक सफर

रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने Tony Stark उर्फ आयरन मैन के रूप में अपनी भूमिका से Marvel Cinematic Universe की नींव मजबूत की। यह फ्रैंचाइज़ी आज दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म श्रृंखलाओं में शामिल है।उनका एक दशक से अधिक का सफर 2019 में आई Avengers: Endgame के साथ चरम पर पहुंचा, जिसने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 2.79 बिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की।डाउनी को 2019 में आधिकारिक डिज़्नी लेजेंड का सम्मान भी दिया गया था। अब वह 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली Marvel Studios की फिल्म Avengers: Doomsday में डॉक्टर डूम की भूमिका निभाते नजर आएंगे।डाउनी ने कहा, “डिज़्नी एडवेंचर की भव्यता को शब्दों में बयां करना आसान नहीं है। इसका धर्मपिता बनना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। मैं इस अद्भुत जहाज़ के लिए शुभकामनाएं देता हूं और अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाऊंगा।”

डिज़्नी एडवेंचर की खासियतें

डिज़्नी एडवेंचर में सात थीम-आधारित क्षेत्र होंगे, जो 100 वर्षों की डिज़्नी कहानी कहने की परंपरा को जीवंत करेंगे। इसमें कई विशेष मार्वल अनुभव शामिल किए गए हैं।

  • मार्वल लैंडिंग (Marvel Landing): यहां मेहमान टोनी स्टार्क की आयरनसाइकिल टेस्ट रन पर आधारित रोमांचक राइड का आनंद ले सकेंगे। यह डिज़्नी क्रूज़ लाइन का पहला रोलर कोस्टर और समुद्र में अपनी तरह का सबसे लंबा रोलर कोस्टर होगा।

  • डिज़्नी इमेजिनेशन गार्डन: यहां “एवेंजर्स असेंबल!” नामक लाइव स्टेज प्रोडक्शन में सुपरहीरोज़ और विलेन के बीच एक्शन से भरपूर प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

  • डिज़्नी ओशनियर क्लब: यहां मार्वल वेब वर्कशॉप में युवा प्रतिभागी सुपरहीरो सूट प्रोटोटाइप आजमा सकेंगे और विशेष ट्रेनिंग सिमुलेशन में हिस्सा ले सकेंगे।

इसके अलावा जहाज़ पर ब्रॉडवे-स्टाइल शो, थीम वाले स्टेटरूम, लग्जरी कंसीयज सुविधाएं और 20 से अधिक डाइनिंग व लाउंज विकल्प उपलब्ध होंगे, जहां अंतरराष्ट्रीय और एशियाई व्यंजनों का लुत्फ उठाया जा सकेगा।

समुद्री परंपरा का हिस्सा

नए जहाज़ को आशीर्वाद देने के लिए धर्मपिता या धर्ममाता नियुक्त करने की परंपरा सदियों पुरानी है। माना जाता है कि इससे जहाज़ की पहली यात्रा और भविष्य के सफर के लिए शुभकामनाएं और सौभाग्य मिलता है। रॉबर्ट डाउनी जूनियर का डिज़्नी एडवेंचर से जुड़ना न केवल मार्वल प्रशंसकों के लिए रोमांचक खबर है, बल्कि यह डिज़्नी क्रूज़ लाइन के इतिहास में एक खास अध्याय भी जोड़ता है।

Tags