Rohit Sharma: रिकॉर्ड के और करीब, रायपुर ODI में रच सकते हैं नया इतिहास

Rohit Sharma: Closer to the record, can create new history in Raipur ODI
 
Rohit Sharma

भारतीय टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में व्यस्त है। रांची में खेले गए पहले मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार शतक जमाया, जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने दमदार अर्धशतक दर्ज किया। अपनी इस पारी में रोहित ने तीन बड़े छक्के लगाकर शाहिद अफरीदी का ODI में सबसे ज्यादा छक्कों का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां रोहित एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

20000 इंटरनेशनल रन से मात्र एक कदम दूर रोहित शर्मा

रोहित शर्मा को इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे करने के लिए सिर्फ 41 रन की जरूरत है। यह उपलब्धि हासिल करते ही वह सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ जैसे महान खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगे। भारत की ओर से अब तक केवल तीन बल्लेबाज ही यह मुकाम हासिल कर पाए हैं। रोहित इस माइलस्टोन तक पहुंचने वाले विश्व के 14वें बल्लेबाज बनेंगे।

ABD को पीछे छोड़ने का मौका

रोहित शर्मा के नाम अभी तक तीनों फॉर्मेट मिलाकर 503 मैचों में 19959 रन दर्ज हैं, जिनमें 50 शतक और 110 अर्धशतक शामिल हैं। यदि रोहित रायपुर वनडे में 56 रन बना लेते हैं, तो न सिर्फ उनके 20 हजार रन पूरे होंगे बल्कि वह दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (20014 रन) को भी पीछे छोड़ देंगे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

  1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 34,357

  2. कुमार संगकारा (श्रीलंका/एशिया/ICC) – 28,016

  3. विराट कोहली (भारत) – 27,808

  4. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया/ICC) – 27,483

  5. महेला जयवर्धने (श्रीलंका/एशिया) – 25,957

  6. जैक कैलिस (द. अफ्रीका/ICC) – 25,534

  7. राहुल द्रविड़ (भारत/एशिया/ICC) – 24,208

  8. ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज/ICC) – 22,358

  9. जो रूट (इंग्लैंड) – 21,774

  10. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका/एशिया) – 21,032

  11. शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज) – 20,988

  12. इंजमाम-उल-हक (पाकिस्तान/एशिया) – 20,580

  13. एबी डिविलियर्स (द. अफ्रीका) – 20,014

  14. रोहित शर्मा (भारत) – 19,959

Tags