रोहित शर्मा का बड़ा एंटरटेनमेंट डेब्यू, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने जारी किया मजेदार टीज़र
Rohit Sharma अब क्रिकेट के मैदान के बाद एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी धमाकेदार एंट्री करने जा रहे हैं। Sony Pictures Networks India ने रोहित शर्मा के बहुप्रतीक्षित एंटरटेनमेंट डेब्यू की पहली झलक जारी की है, जिसने फैन्स के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।
जारी किए गए टीज़र में रोहित शर्मा के आसपास फैन्स की भारी भीड़ दिखाई देती है, जो उनसे उनकी मशहूर लाइन “कोई भी गार्डन में नहीं घूमेगा” दोहराने की मांग कर रही है। यह डायलॉग पहले क्रिकेट मैदान पर रोहित द्वारा कही गई एक सहज टिप्पणी थी, जो बाद में सोशल मीडिया और पॉप-कल्चर में वायरल हो गई।
टीज़र में इसी वायरल मोमेंट को मजेदार अंदाज में पेश किया गया है। वीडियो में रोहित शर्मा हंसते हुए कहते नजर आते हैं,
“दो लाइन क्या बोल दी, इतना वायरल हो गया… जब मेरा पूरा शो आएगा तो क्या होगा?”
ह्यूमर, करिश्मा और रहस्य से भरपूर यह टीज़र दर्शकों के बीच शो को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के अनुसार, दर्शकों को जल्द ही Sony Entertainment Television और Sony LIV पर एक ऐसा एंटरटेनमेंट शो देखने को मिलेगा, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।
रोहित शर्मा इस शो में अपने खास अंदाज, हाजिरजवाबी और सहज व्यक्तित्व के साथ नजर आएंगे। फिलहाल शो की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन टीज़र ने फैन्स की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है।
