चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ में राजा सोमेश्वर का किरदार निभाएँगे रोनित रॉय

मुंबई, फरवरी, 2025: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी ऐतिहासिक ड्रामा, चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान के साथ साहस, नेतृत्व और विरासत की असाधारण कहानी को साकार करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह महागाथा एक बाल राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन की कहानी है, जो एक नन्हें, मासूम राजकुमार से विकसित होते हुए, एक शक्तिशाली योद्धा और श्रद्धेय शासक तक का सफर तय करता है। यह शो पृथ्वीराज के बचपन के दिनों के बारे में बताएगा, उन चुनौतियों और विजयों को प्रदर्शित करेगा जिन्होंने उन्हें महान शासकों में से एक बनने में मदद की।
प्रसिद्ध अभिनेता रोनित रॉय महान योद्धा पृथ्वीराज चौहान के पिता- सोमेश्वर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नज़र आएंगे, जिनका मार्गदर्शन और शिक्षा उनके बेटे को दुनिया के सबसे महान शासकों में से एक बनाने के लिए महत्वपूर्ण रही। सोमेश्वर न सिर्फ एक पिता, बल्कि गुरु और संरक्षक भी रहे, जिन्होंने अपने पुत्र में अपार संभावनाएं देखीं और उसे राजगद्दी की महान ज़िम्मेदारियों के लिए तैयार किया। जैसे-जैसे पृथ्वीराज बड़े होते हैं, सोमेश्वर उनके मार्गदर्शक बन जाते हैं, और उन्हें वीरता, बुद्धिमत्ता और न्याय के मूल्यों से ओत-प्रोत करते हैं।