RSAvsZIM South Africa ने Zimbabwe को तीसरे वनडे मैच में चार विकेट से हराया
Mon, 8 Oct 2018
जिम्बाब्वे को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया
डेस्क- RSAvsZIM South Africa और Zimbabwe के बीच खेला गया तीसरा वनडे मैच अपने नाम कर लिया है वही सलामी बल्लेबाज रिजा हेंड्रिक्स और हेनरिच क्लासेन की अर्धशतकों की मदद से South Africa ने शनिवार को यहां जिम्बाब्वे को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
Zimbabwe ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 228 रन बनाये। South Africa ने 4.1 ओवर शेष रहते ही छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ किया।
JammuKashmir : कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ पहले चरण का मतदान
शिवपाल ने दी ऐसी नसीहत जो अखिलेश यादव को कर सकती है सोचने पर मजबूर
- हेंड्रिक्स ने 66 और क्लासेन ने 59 रन बनाये। हेंड्रिक्स ने पहले विकेट के लिए एडिन मार्कराम के साथ 75 रन की साझेदारी की।
- उन्होंने 82 गेंद की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगया।
- मैन ऑफ द मैच क्लासेन ने 67 गेंद की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया।
- उन्होंने दो कैच और एक स्टंप भी किया।
