Run for her 3.O पीसीओएस जागरूकता मैराथन में गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Outstanding performance by Goyal Ayurvedic Medical College students at the 'Run for Her 3.0' PCOS Awareness Marathon.
 
ASDaSdsaa

लखनऊ। पीसीओएस (PCOS) जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित Run for Her 3.0 मैराथन में गोयल इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

मैराथन में कॉलेज के छात्र अनुराग यादव एवं हर्ष कुशवाहा ने शीर्ष 10 प्रतिभागियों में स्थान प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। वहीं, छात्रा खुशी सिंह ने शीर्ष 30 प्रतिभागियों में स्थान बनाकर शानदार प्रदर्शन किया।

कॉलेज के विद्यार्थियों की सक्रिय एवं उल्लेखनीय भागीदारी के लिए गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को बेस्ट पार्टिसिपेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही, कार्यक्रम में समन्वय एवं विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नौशान रज़ा को भी बेस्ट पार्टिसिपेशन अवॉर्ड से नवाजा गया।

इस उपलब्धि पर संस्थान के प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की संस्थान ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अनुशासन, आत्मविश्वास, फिटनेस और निरंतर प्रयास का परिणाम है तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है ।गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल को अपने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर गर्व है ।

लखनऊ। महिलाओं में PCOS (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित Run for Her 3.0 मैराथन में गोयल इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रभावी प्रदर्शन किया। लखनऊ के गोमतीनगर में आयोजित इस रन का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और PCOS को लेकर जागरूकता बढ़ाना था।

मैराथन में कॉलेज के छात्र अनुराग यादव और हर्ष कुशवाहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष 10 प्रतिभागियों में स्थान हासिल किया। वहीं कॉलेज की छात्रा खुशी सिंह ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शीर्ष 30 प्रतिभागियों में अपनी जगह बनाई।

गोयल ग्रुप को मिला बेस्ट पार्टिसिपेशन अवॉर्ड

विद्यार्थियों की सक्रिय और उल्लेखनीय भागीदारी के लिए गोयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस को बेस्ट पार्टिसिपेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने और समन्वय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले डॉ. नौशान रज़ा को भी बेस्ट पार्टिसिपेशन अवॉर्ड प्रदान किया गया।

कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां छात्रों में अनुशासन, आत्मविश्वास, फिटनेस और टीम भावना को मजबूत करती हैं। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी न केवल संस्थान के लिए गौरव का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी स्वस्थ जीवनशैली और सामाजिक जागरूकता से जुड़ने के लिए प्रेरित करती है।

गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अनुराग यादव, हर्ष कुशवाहा और खुशी सिंह को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Tags