ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कर्नाटक की बैठक में वार्षिक समारोह की तैयारियों पर मंथन
बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार वाली ने की। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है और उसके हितों की रक्षा करना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सामाजिक सरोकारों और पत्रकारों की आवाज को मजबूती से उठाकर पत्रकारिता जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है।
बैठक में समारोह को भव्य, प्रेरणादायी और पत्रकार एकता का प्रतीक बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर सुरेश कुमार सिन्हा ने कहा कि यह आयोजन केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि पत्रकारों के सम्मान, एकता और अधिकारों के संरक्षण का सशक्त मंच बनेगा।
बैठक के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की गई। बताया गया कि संगठन लंबे समय से केंद्र और राज्य सरकारों से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग करता आ रहा है, ताकि समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों को हिंसा, उत्पीड़न और दबाव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।
संगठन की ओर से पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य सहायता योजनाएं, दुर्घटना बीमा, आपातकालीन सहयोग व्यवस्था और आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकार परिवारों की सहायता से जुड़े प्रस्तावों पर भी कार्य किए जाने की जानकारी दी गई। बैठक में कहा गया कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकार कठिन परिस्थितियों में समाज के सामने सच्चाई लाने का कार्य करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है।बैठक में सुरेश कुमार सिन्हा, सुजीत मंडल, मुकेश शुक्ला, अजय गुप्ता, राम गोपाल, एस.के. श्रीवास्तव, येल्ला रेड्डी तथा डॉ. अजीत कार सहित कई पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष अतुल कपूर ने सभी उपस्थित पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और सामाजिक सम्मान के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगा तथा आगामी वार्षिक समारोह पत्रकार एकता का मजबूत संदेश देगा।
