ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की समीक्षा बैठक में पत्रकार एकता पर जोर
उक्त विचार कछौना ब्लॉक सभागार में आयोजित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि एवं संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तथा कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष अतुल कपूर ने व्यक्त किए। उन्होंने पत्रकारों की एकजुटता और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान संडीला तहसील और भरावन ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर दोनों क्षेत्रों के दो दर्जन से अधिक पत्रकारों ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की।

वरिष्ठ पत्रकार योगेश त्रिपाठी को संडीला तहसील का संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया। वहीं सतेंद्र यादव ‘शेरा’ को भरावन ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक एसबी सेंगर को सदस्यता अभियान प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। योगेश त्रिपाठी के संगठन महामंत्री बनने पर पत्रकार साथियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल कपूर ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अब किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि पत्रकारों की एकजुटता, सम्मान और अधिकारों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर विस्तार कर रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं तहसील स्तर के पत्रकार लोकतंत्र की जमीनी आवाज हैं और उन्हें मजबूत संगठनात्मक मंच उपलब्ध कराना एसोसिएशन की प्राथमिकता है।

मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज के प्रति निस्वार्थ भाव से अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। पत्रकारों के सम्मान से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह बबलू ने कहा कि पत्रकारों के हित और सम्मान की रक्षा के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा।
वरिष्ठ पत्रकार आलोक सिंह ने पत्रकारों से निष्पक्ष एवं तथ्यपरक पत्रकारिता करने का आह्वान किया। मंडल महामंत्री मुकेश सिंह आशा ने कहा कि किसी भी खबर को प्रकाशित करते समय संबंधित सभी पक्षों को सामने रखना पत्रकारिता की विश्वसनीयता के लिए आवश्यक है।

लखनऊ मंडल के महासचिव जितेंद्र सिंह भाभी ने बताया कि मंडल के रायबरेली, लखीमपुर और उन्नाव जनपदों में शीघ्र ही समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी। तहसील अध्यक्ष मुकेश सिंह सोमवंशी ने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके सम्मान के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज हैं और उनकी कलम की स्वतंत्रता एवं गरिमा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने, ग्रामीण पत्रकारों को एकजुट करने तथा तहसील से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों और पत्रकार हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मनोज जायसवाल संरक्षक, हरिश्याम बाजपेई, धनीराम श्रीवास्तव, अनुज कुमार मिश्रा, संजय, पुनीत पटेल, रमाकांत त्रिपाठी, अजय बाजपेई, करुणेन्द्र तिवारी, सूरज गुप्ता, सीपी मौर्या, अमन विश्वकर्मा, अरविंद सिंह, सुधीर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
