ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
Sun, 28 Sep 2025
लखनऊ डेस्क (प्रत्यूष पाण्डेय)।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक मैंगो रिसर्च सेंटर, लखनऊ के सभागार में प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र नाथ सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय
बैठक के दौरान संगठन को सशक्त बनाने और संरचना को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें मुख्य रूप से प्रदेश के 18 मंडलों में मंडल प्रभारी नियुक्त किए गए। साथ ही 12 मंडलों में नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से –
झांसी : शिवकरण सिंह भदौरिया
सहारनपुर : ओमवीर सिंह
मुरादाबाद : अरुण गोस्वामी
अलीगढ़ : राम नारायण सिंह
कानपुर : सौरभ सिंह भदौरिया
लखनऊ : अखिलेश सिंह
मेरठ : संजय गोयल
बस्ती : बलराम त्रिपाठी
विंध्याचल : रूपेश पांडे
गोरखपुर : सुधीर कुमार सिंह
अयोध्या : राम नेत वर्मा
देवीपाटन : अनिल कुमार द्विवेदी
आज़मगढ़ : वीरभद्र प्रताप
समितियों का गठन
बैठक में संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन समिति के अध्यक्ष के रूप में कैप्टन वीरेंद्र सिंह और पत्रकार उत्पीड़न निवारण समिति के अध्यक्ष के रूप में डॉ. संजय कुमार द्विवेदी को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही एक मार्गदर्शन मंडल का गठन भी किया गया।
संगठनात्मक कार्यक्रम और ज्ञापन
निर्णय लिया गया कि संगठन की विभिन्न मांगों को लेकर 12 नवंबर को मंडल स्तर पर मंडल अध्यक्ष ज्ञापन देंगे तथा मार्च 2026 में प्रदेश स्तर पर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
लोकतांत्रिक प्रक्रिया और विशेष आमंत्रित सदस्य
बैठक में यह भी तय किया गया कि जिन जिलों में लंबे समय से जिला अध्यक्ष कार्यरत हैं, वहाँ लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव कराए जाएंगे। वहीं, संगठन के अनुभवी और सक्रिय सदस्यों – नीरज सोनी, पौहारि शरण राय, शालिक राम पांडे और मोहम्मद यूनुस को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया गया।
बैठक में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित एवं लोकतांत्रिक बनाने का संकल्प लिया।
