पत्रकारों की मांगों को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मण्डलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

लखनऊ मंडल के विभिन्न जिलों से पहुंचे आधा सैकड़ा पत्रकार, मुख्यमंत्री को संबोधित पाँच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने की, जबकि संचालन का दायित्व मंडल महासचिव संजय सिंह ने निभाया। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने पत्रकारों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि “पत्रकारों से जुड़ी मांगों को तत्काल मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि “पत्रकार समाज के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, इसलिए जब भी किसी प्रकार की समस्या हो, वे सीधे उनके कार्यालय आकर अपनी बात रख सकते हैं।”  मांगपत्र की प्रमुख बातें: ज्ञापन में ग्रामीण पत्रकारों से संबंधित निम्न प्रमुख माँगें रखी गईं —  राज्य मान्यता प्राप्त समिति एवं विज्ञापन मान्यता समिति में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के दो-दो प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए।  ग्रामीण पत्रकारों की कार्य परिस्थितियों और समस्याओं के अध्ययन हेतु “ग्रामीण पत्रकार आयोग” का गठन किया जाए।  राजधानी लखनऊ में एसोसिएशन कार्यालय के लिए दारुल शफा अथवा ओ.सी.आर. परिसर में स्थान आवंटित किया जाए।  तहसील और ब्लॉक स्तर पर पत्रकार मान्यता प्रावधानों में संशोधन करते हुए दैनिक समाचार पत्रों के सभी संवाददाताओं के लिए मान्यता का मार्ग प्रशस्त किया जाए।  पत्रकारों को परिवहन एवं चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान की जाएं, तथा गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाए।  इस मौके पर प्रदेश के कई जिलों से वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे, जिनमें देवेंद्र सिंह बबलू (जिला अध्यक्ष हरदोई), सुदीप कुमार मिश्रा (जिला अध्यक्ष सीतापुर), मुकेश कुमार सिंह (तहसील अध्यक्ष संडीला), अजीत कुमार सिंह (महामंत्री संडीला), आर.एल. पांडे (जिला अध्यक्ष लखनऊ), अमित पांडे (पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ), अभिषेक श्रीवास्तव (पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ), सुनील आनंद, सुनील तिवारी, सुमित द्विवेदी, श्याम कुमार, प्रियदर्शी गुप्ता, विवेक कुमार मिश्रा, सुधीर मिश्रा, नीरज वर्मा, मनीष मौर्य, श्रवण कुमार मिश्रा, विजय कुमार, रजनीकांत त्रिपाठी, गंगा शंकर, और दीपक बाजपेई शामिल रहे।  कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसोसिएशन पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है और आगे भी रहेगा।
लखनऊ। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के नेतृत्व निर्देशों के अनुपालन में, लखनऊ मंडल इकाई की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित पाँच सूत्रीय ज्ञापन आज मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत को सौंपा गया। इस मौके पर मंडल के विभिन्न जिलों — हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, उन्नाव, रायबरेली और लखनऊ से आए करीब आधा सैकड़ा पत्रकारों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने की, जबकि संचालन का दायित्व मंडल महासचिव संजय सिंह ने निभाया। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने पत्रकारों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि “पत्रकारों से जुड़ी मांगों को तत्काल मुख्यमंत्री कार्यालय को प्रेषित किया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि “पत्रकार समाज के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, इसलिए जब भी किसी प्रकार की समस्या हो, वे सीधे उनके कार्यालय आकर अपनी बात रख सकते हैं।”

मांगपत्र की प्रमुख बातें


ज्ञापन में ग्रामीण पत्रकारों से संबंधित निम्न प्रमुख माँगें रखी गईं —

  1. राज्य मान्यता प्राप्त समिति एवं विज्ञापन मान्यता समिति में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के दो-दो प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए।

  2. ग्रामीण पत्रकारों की कार्य परिस्थितियों और समस्याओं के अध्ययन हेतु “ग्रामीण पत्रकार आयोग” का गठन किया जाए।

  3. राजधानी लखनऊ में एसोसिएशन कार्यालय के लिए दारुल शफा अथवा ओ.सी.आर. परिसर में स्थान आवंटित किया जाए।

  4. तहसील और ब्लॉक स्तर पर पत्रकार मान्यता प्रावधानों में संशोधन करते हुए दैनिक समाचार पत्रों के सभी संवाददाताओं के लिए मान्यता का मार्ग प्रशस्त किया जाए।

  5. पत्रकारों को परिवहन एवं चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान की जाएं, तथा गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाए।

इस मौके पर प्रदेश के कई जिलों से वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे, जिनमें देवेंद्र सिंह बबलू (जिला अध्यक्ष हरदोई), सुदीप कुमार मिश्रा (जिला अध्यक्ष सीतापुर), मुकेश कुमार सिंह (तहसील अध्यक्ष संडीला), अजीत कुमार सिंह (महामंत्री संडीला), आर.एल. पांडे (जिला अध्यक्ष लखनऊ), अमित पांडे (पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ), अभिषेक श्रीवास्तव (पूर्व जिला अध्यक्ष लखनऊ), सुनील आनंद, सुनील तिवारी, सुमित द्विवेदी, श्याम कुमार, प्रियदर्शी गुप्ता, विवेक कुमार मिश्रा, सुधीर मिश्रा, नीरज वर्मा, मनीष मौर्य, श्रवण कुमार मिश्रा, विजय कुमार, रजनीकांत त्रिपाठी, गंगा शंकर, और दीपक बाजपेई शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसोसिएशन पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है और आगे भी रहेगा।

Tags