अयोध्या में 26 जुलाई को होगा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन

The Rural Journalists Association's state-level journalists' conference will be held in Ayodhya on July 26.
 
अयोध्या में 26 जुलाई को होगा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन
अयोध्या। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, जनपद अयोध्या के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन 26 जुलाई 2026 (रविवार) को सुबह 10:00 बजे से आचार्य नरेंद्र देव सभागार, फैजाबाद बार एसोसिएशन, अयोध्या में किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों और मंडलों से बड़ी संख्या में पत्रकारों तथा संगठन के पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।

जिला अध्यक्ष देव बक्श वर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी अयोध्या की पावन धरती पर पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान संगठन की स्मारिका 'ग्राम्य गौरव' का विमोचन भी किया जाएगा।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज अयोध्या रणंजय कुमार वर्मा तथा उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व अपर मुख्य सचिव एल. वेंकटेश्वर लू उपस्थित रहेंगे।वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह और अयोध्या परिक्षेत्र के उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) सोमेन बर्मा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्त होंगे, जबकि सम्मेलन की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह करेंगे।आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन में पत्रकारिता से जुड़े समसामयिक विषयों, संगठनात्मक गतिविधियों और पत्रकारों के हितों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही प्रदेशभर से आए पत्रकारों के बीच संवाद और अनुभव साझा करने का अवसर भी मिलेगा।

Tags