अयोध्या में 26 जुलाई को होगा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन

The Rural Journalists Association's state-level journalists' conference will be held in Ayodhya on July 26.
 
rtr

अयोध्या। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, जनपद अयोध्या के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन रविवार, 26 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से फैजाबाद बार एसोसिएशन, आचार्य नरेंद्र देव सभागार में किया जाएगा। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों और मंडलों से बड़ी संख्या में पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे।

जिला अध्यक्ष देव बक्श वर्मा ने बताया कि पिछले वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी अयोध्या की पावन धरती पर यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान संगठन की स्मारिका 'ग्राम्य गौरव' का विमोचन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में आने वाले सभी अतिथियों और पत्रकारों के ठहरने, भोजन तथा स्वागत की व्यापक व्यवस्था की गई है।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि रणंजय कुमार वर्मा, जिला जज, अयोध्या तथा एल. वेंकटेश्वर लू, उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व अपर मुख्य सचिव होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेंद्र सिंह, राज्य सूचना आयुक्त, उत्तर प्रदेश और सोमेन वर्मा, उप पुलिस महानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्त होंगे, जबकि सम्मेलन की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह करेंगे।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की प्रयागराज इकाई से कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, मंडल महामंत्री प्रमोद बाबू झा सहित लगभग पांच पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल भी सम्मेलन में भाग लेने के लिए 25 जुलाई की रात ट्रेन से अयोध्या रवाना होगा।

Tags