ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ.प्र. का भव्य प्रांतीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित
सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि L. Venkateshwar Lu, Jasjit Kaur, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष Devi Prasad Gupta तथा प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Nath Singh ने संगठन के संस्थापक Babu Baleshwar Lal और Saraswati के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने “ग्राम्य गौरव” पुस्तिका का विमोचन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का सच्चा प्रहरी होता है और उसकी कलम धारदार होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकारों को सच्चाई और निष्पक्षता के साथ अपनी लेखनी का उपयोग करना चाहिए तथा युवाओं को सामाजिक कुरीतियों और नशे से दूर रखने के लिए भी जागरूक करना होगा।
विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि पत्रकार शासन-प्रशासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि जनपद में उन्हें मीडिया का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है।इस अवसर पर स्वामी महंत मधुसूदन ने अपने आशीर्वचन में कहा कि कलम ज्ञान की शक्ति है और इसी शक्ति से भारतीय संस्कृति को मजबूत बनाकर राष्ट्र को सही दिशा दी जा सकती है। राज्य सूचना आयुक्त Rajendra Singh ने संचार क्रांति से लेकर सोशल मीडिया तक के प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला।
चांदपुर के सपा विधायक Swami Omvesh ने स्वतंत्रता संग्राम में पत्रकारों के योगदान को याद करते हुए पत्रकारों से उनके आदर्शों पर चलते हुए पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने स्वतंत्रता आंदोलन में पत्रकारिता की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि आज के दौर में सजग और निष्पक्ष पत्रकारिता एक बड़ी चुनौती बन गई है। प्रदेश महामंत्री संगठन Dr. Nareshpal Singh ने संगठन की स्थापना और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
सम्मेलन को प्रदेश महामंत्री Sanjay Kumar Dwivedi सहित 11 राज्यों से आए संगठन के पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को पगड़ी पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन का संचालन जिलाध्यक्ष डॉ. भानुप्रकाश वर्मा और जिला महामंत्री जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम में हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड सहित कई राज्यों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। विभिन्न मंडलों और जिलों से आए जिला अध्यक्षों तथा बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति में सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
