SA20 Final 2025-26 : प्रिटोरिया कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स ईस्टर्न केप, खिताबी मुकाबले में होगी ज़बरदस्त टक्कर
SA20 Final 2025-26: Pretoria Capitals vs Sunrisers Eastern Cape, there will be a fierce competition in the title match
Pretoria Capitals vs Sunrisers Eastern Cape, Final, SA20, 2025-26 साउथ अफ्रीका में खेली जा रही फ्रेंचाइज़ी आधारित टी20 लीग SA20 के 2025-26 सीजन का खिताबी मुकाबला प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने इस सीजन में लीग स्टेज से लेकर प्लेऑफ तक शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है, जिससे मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।
लीग स्टेज के बाद सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया था, जबकि प्रिटोरिया कैपिटल्स दूसरे नंबर पर रही। इसके बाद पहले क्वालीफायर में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने दमदार खेल दिखाते हुए सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 7 विकेट से हराकर सीधे फाइनल में प्रवेश किया। वहीं सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने दूसरे क्वालीफायर में पर्ल रॉयल्स को 7 विकेट से मात देकर फाइनल का टिकट कटाया।
भारत में कब, कहां और कैसे देखें SA20 फाइनल का लाइव प्रसारण
SA20 लीग के सभी मुकाबलों का भारत में सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। ऐसे में प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच 25 जनवरी को खेला जाने वाला फाइनल मुकाबला भी टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर देखा जा सकेगा।ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की बात करें तो यह मुकाबला जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव उपलब्ध रहेगा, जहां फैंस लॉग-इन कर मैच का आनंद ले सकते हैं।
-
तारीख: 25 जनवरी
-
समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
-
स्थान: न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम, केपटाउन
हेड-टू-हेड: प्रिटोरिया का रहा दबदबा
SA20 के इस सीजन में सनराइजर्स ईस्टर्न केप और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं।लीग स्टेज में खेले गए दोनों मैचों में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने शानदार जीत दर्ज की—एक मुकाबला 48 रनों से, जबकि दूसरा 10 विकेट से अपने नाम किया।वहीं क्वालीफायर-1 में भी प्रिटोरिया कैपिटल्स ने सनराइजर्स को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।आंकड़ों के लिहाज़ से प्रिटोरिया कैपिटल्स का पलड़ा भारी जरूर है, लेकिन फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में सनराइजर्स ईस्टर्न केप वापसी करने में पूरी ताकत झोंकने वाली है।
