साफ पार्टी का विलय भारतीय सभ्यता पार्टी में किया गया:अजय कुमार लोधी

Saaf Party merged with Bhartiya Sabhyata Party: Ajay Kumar Lodhi
 
Saaf Party merged with Bhartiya Sabhyata Party: Ajay Kumar Lodhi
लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)। भारतीय सभ्यता पार्टी की नीतियों एवं कार्य प्रणाली से प्रभावित होते हुए एक राजनैतिक दल साफ पार्टी ने अपने सभी पदाधिकारी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष  राजेश कुमार लोधी के द्वारा साफ पार्टी का विलय भारतीय सभ्यता पार्टी में किया गया यह एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण निर्णय है

इस निर्णय से प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ आएगा। विलय का कार्यक्रम भारतीय सभ्यता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पर हुआ , जिसमें साफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राजेश कुमार लोधी के साथ-साथ उनके समस्त पदाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदीप वर्मा राष्ट्रीय महामंत्री,

अखिलेश कुमार श्रीवास्तव राष्ट्रीय महामंत्री/ प्रवक्ता, संतराम लोधी लखनऊ नगर अध्यक्ष के साथ-साथ साफ पार्टी के अन्य कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे साथ ही भारतीय सभ्यता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार लोधी के साथ-साथ पार्टी के कई पदाधिकारी जैसे वीरेन्द्र कुमार धानुक राष्ट्रीय संयोजक, अखिलेश कुमार सिन्हा राष्ट्रीय महासचिव, डॉ आर० डी० चन्द्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राकेश बेन राष्ट्रीय सचिव, अभिमन्यु कुमार रावत राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, पूतना सिंह सक्रिय कार्यकर्ता, के साथ-साथ भारतीय सभ्यता पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags