भगवा लव ट्रैप: कट्टर सोच का खतरनाक रूप
शुरुआती दौर में कुछ हिंदुत्ववादी संगठनों के मंचों से युवाओं को इस मिशन में शामिल होने के लिए खुलेआम प्रोत्साहित किया जाता था। नकद इनाम, नौकरी, और रहने की सुविधा जैसी घोषणाएँ भी की गईं।
-
2015 में अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने मुस्लिम लड़की से शादी करने पर ₹1 लाख का इनाम घोषित किया।
-
2018 में भारत हिंदू युवा मोर्चा ने ₹2.5 लाख और आवास सुविधा देने की बात कही।
-
2023 में हिंदू धर्म सेना ने ₹11,000 नकद इनाम की घोषणा की।
समय बीतने के साथ आर्थिक लालच देने की ज़रूरत कम हो गई। अब कई युवक इसे “धर्म की रक्षा” और “पुण्य का कार्य” मानकर स्वेच्छा से करने लगे हैं। यह सोच फिल्मों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब चैनलों पर प्रचारित कर, एक तरह से महिमामंडित की जा रही है।
गंभीर चिंता की बात यह है कि इस षड्यंत्र के कारण महिलाओं की इज़्ज़त ही नहीं, उनकी जान तक खतरे में पड़ रही है। कई मामलों में मानसिक शोषण, ब्लैकमेल और हिंसा के प्रमाण सामने आए हैं। उदाहरण के तौर पर—
-
2025 में फरीदाबाद की शीबा की हत्या।
-
दिल्ली में सुम्बुल की गोली मारकर हत्या।
ये घटनाएँ बताती हैं कि यह केवल सांप्रदायिक मुद्दा नहीं, बल्कि एक गंभीर सामाजिक संकट है, जिसमें धार्मिक नफरत के नाम पर महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है।
महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए इस विषय पर खुलकर बात करना बेहद जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि इस मुद्दे पर लगातार लिखा जाए और आवाज़ बुलंद हो, तो अपने समर्थन को साझा करें, ताकि इसे नज़रअंदाज़ न किया जा सके।
