Samajwadi Party का एसआईआर अभियान तेज, गैंसड़ी में मतदाताओं को किया जागरूक

Samajwadi Party's SIR campaign intensifies, voters made aware in Gainsdi
 
Samajwadi Party's SIR campaign intensifies, voters made aware in Gainsdi

बलरामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के निर्देश पर पार्टी संगठन एसआईआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) अभियान को लेकर जनपद में सक्रिय है। इसी क्रम में पार्टी के बीएलए व पूर्व जिला अध्यक्ष परशुराम वर्मा ने विधानसभा गैंसड़ी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, तुरकौलिया में दौरा कर मतदाताओं को जागरूक किया।

kpo[o

उन्होंने संबंधित कर्मचारियों के साथ बैठक कर विभिन्न ग्राम सभाओं के उन मतदाताओं के मामलों का निस्तारण कराया, जिन्हें नोटिस प्राप्त हुआ था। साथ ही लोगों से एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

परशुराम वर्मा ने कहा कि अधिक से अधिक फॉर्म-6 भरकर पात्र व्यक्तियों को मतदाता सूची में जोड़ा जाए, ताकि लोकतंत्र मजबूत हो सके। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रहे और नाम जोड़ने, संशोधन कराने अथवा हटाने की प्रक्रिया समय से पूरी करें। इस अवसर पर सीमा देवी, अकबर अली, विजय पासवान, अमीन और अनीस सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags