समर्पण इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़, लखनऊ राष्ट्रीय सम्मेलन 2025
दिनांक : 16 नवंबर 2025 | स्थान : देवा रोड, लखनऊ समर्पण इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज़, लखनऊ द्वारा फॉरेंसिक कार्डियोलॉजी पर केंद्रित एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक शंख-नाद और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सम्मेलन के संरक्षक एवं समर्पण समूह के चेयरमैन प्रो. (डॉ.) आर. एस. दुबे ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए फॉरेंसिक कार्डियोलॉजी के बढ़ते महत्व और इस सम्मेलन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट उपस्थितियाँ
-
मुख्य अतिथि: डॉ. अशोक बिश्नोई, डीन नर्सिंग, ABVMU
-
गेस्ट ऑफ ऑनर: डॉ. राकेश गोरेया
-
गेस्ट ऑफ द डे: डॉ. मुकेश यादव, प्रिंसिपल, राजकीय मेडिकल कॉलेज, अम्बेडकर नगर
-
विशेष अतिथि:
-
डॉ. आलोक श्रीवास्तव, अतिरिक्त डीजी, DGME
-
श्रीमती कुमुदिनी मिश्रा, अध्यक्ष, TNAI (उत्तर प्रदेश शाखा)
-
इन सभी ने अपने उद्बोधनों के माध्यम से कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बनाया।
समर्पण समूह की भूमिका
समर्पण समूह की मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. नम्रता पुनित अवस्थी ने सम्मेलन की थीम प्रस्तुति, संचालन एवं समन्वय का दायित्व संभाला और कार्यक्रम को सफल रूप प्रदान किया।मुख्य अतिथि डॉ. अशोक बिश्नोई ने फॉरेंसिक कार्डियोलॉजी से जुड़े क्लिनिकल और न्यायिक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि इस क्षेत्र में विशेषज्ञता की आवश्यकता तेजी से बढ़ रही है।डॉ. नम्रता अवस्थी ने विषय से जुड़े नवीन शोध, तकनीकी प्रगति और इसके उपयोगी पक्षों पर प्रकाश डाला।अंत में, डॉ. दीप्ति शुक्ला ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।
