समृद्धि कुवंर का इसरो (ISRO) युविका परीक्षा में हुआ चयन, पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल
समृद्धि कुवंर वर्तमान में माउन्टफोर्ट इंटर कॉलेज, लखनऊ में कक्षा 10 की होनहार छात्रा है, इनके द्वारा इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) की तरफ से आयोजित होने वाली युविका परीक्षा को शत प्रतिशत (100%) अंक से उत्तीर्ण की थी। आपको बता दें कि युविका परीक्षा इसरो की ओर से चलाया जाने वाला युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम है।

युविका प्रोग्राम के तहत उन स्कूली बच्चों को अवसर दिया जाता है, जो अंतरिक्ष एवं विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखते हैं। इसरो की तरफ से इस कार्यक्रम के अंतर्गत हर वर्ष परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा में कक्षा 9 में पढ़ने वाले बच्चे आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा में हर साल देश के 15 लाख से अधिक बच्चे प्रतिभाग करते हैं। इन में से सिर्फ 300–350 मेधावी छात्रों का ही चयन किया जाता है। चयनित छात्रों को इसरो के द्वारा दो सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसका सारा खर्च इसरो वहन करता है।
बता दें कि इस युविका परीक्षा को उत्तीर्ण करने के उपरान्त समृद्धि कुवंर, गुजरात के अहमदाबाद स्थित इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेन्टर की ओर से आयोजित होने वाली दो सप्ताह के आवासीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगी तथा अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में जानकारी हासिल करेंगी।
मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि समृद्धि कुवंर के पिता प्रो० (डा०) डी० बी० सिंह, डा० शकुन्तला मिश्रा राष्टीय पुर्नवास विश्वविद्यालय सह-संकायाध्यक्ष के पद कार्यरत है वहीं माता डॉ. विनीता सिहं, गंगा मेमोरियल गर्ल्स पी जी कालेज में उप-प्राचार्य के पद कार्यरत हैं।
समृद्धि कुवंर के पिता का कहना है कि उनकी बेटी को विज्ञान तथा अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति खासी रूचि है। इसके चलते समृद्धि कुवंर ने युविका परीक्षा में प्रतिभाग कर परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इससे पहले भी समृद्धि कुवंर को विज्ञान, प्रोद्योगिकी, नवाचार, समाज सेवा आदि में सैकड़ो पुरस्कार प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय, क्षेत्र, राज्य एवं राष्ट का मान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बढाया है। समृद्धि कुवंर की सफलता से पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार, डा० ए०के० सिंह, डा० राकेश कुमार, डॉ नीरज कुमार, डॉ नसीम, माउन्टफोर्ट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रादर जीनू अब्राहिम, उप प्रधानाचार्य ब्रादर मैथू, शिक्षक राजन सिंह परिहार, उत्कर्ष सिंह, टीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक महादेव प्रसाद, प्रधानाचार्य लक्ष्मी सिंह, अवध कॉलेज के प्रबंधक अरविंद यादव, रोहित सिंह आदमी बाल वैज्ञानिक समृद्धि कुवंर को बधाई दी।
