संदीप परमार ने विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग का कार्यभार संभाला
Sandeep Parmar assumed charge as Special Secretary, Secondary Education Department.
Tue, 4 Aug 2026
लखनऊ, 4 अगस्त। उत्तर प्रदेश शासन के माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारी संदीप परमार ने पदोन्नति के उपरांत सोमवार को विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें नई प्रशासनिक जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
बताया गया कि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल द्वारा सचिवालय सेवा के अधिकारियों को वर्तमान तैनाती वाले विभाग में ही नियमित पदोन्नति प्रदान करते हुए विशेष सचिव के पद पर नियुक्ति की स्वीकृति दी गई है। इसी क्रम में संदीप परमार ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के रूप में अपना पदभार संभाला।
इस पदोन्नति को विभाग की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
