श्याम भक्ति में रंगा संडीला, निशान यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Sandila immersed in devotion to Shyam; a surging tide of faith witnessed during the Nishan Yatra.
 
hhh
रिपोर्टर : मुकेश सिंह सोमवंशी
संडीला। बुधवार शाम गल्ला मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर से बाबा श्याम की तीसरी भव्य निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। हाथों में पीले-नीले निशान थामे सैकड़ों श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। भजन-कीर्तन और ढोल-डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा संडीला श्याम भक्ति में सराबोर नजर आया।
निशान यात्रा गल्ला मंडी से शुरू होकर मानसनगर, स्टेशन रोड और कोतवाली के पास से होते हुए इमलियाबाग तक पहुंची। करीब ढाई किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया और बाबा श्याम के दर्शन किए।

राधा-कृष्ण की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

 


निशान यात्रा में राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही। वहीं फूलों से सजे बाबा श्याम के रथ के दर्शन के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही। ढोल और डीजे की भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालु जमकर झूमते नजर आए। बाबा श्याम के जयकारों से पूरा मार्ग गूंजता रहा।

 nznz


सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रही पुलिस
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी को देखते हुए संडीला पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए। यात्रा मार्ग पर पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे और भीड़ को व्यवस्थित रखने के साथ यातायात संचालन पर भी विशेष ध्यान दिया गया।


कोतवाल अनुराग सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। कस्बा चौकी प्रभारी संजीव शाक्य, यातायात प्रभारी अनिल सैनी और बस अड्डा चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह समेत पुलिसकर्मी पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। पुलिस की सक्रिय निगरानी के बीच निशान यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

vvv
ये रहे मौजूद


निशान यात्रा में विधायक अलका अर्कवंशी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कछौना संचित अग्रवाल, डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, भाजपा नेत्री वंदना तिवारी, नगर अध्यक्ष रमन जायसवाल, पीयूष गुप्ता, सभासद अर्पित गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी, सौरभ गुप्ता, शैलेश अग्निहोत्री, राष्ट्रीय बजरंग दल संडीला के विभाग अध्यक्ष अजय, भाजपा नेता पंकज शुक्ला, प्रमोद सिंह, वंदन तिवारी, कमल विश्वकर्मा, जयनारायण, जिला अध्यक्ष अमन, विष्णु गुप्ता, सुमित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


बर्बरीक के रूप में पूजे जाते हैं खाटू श्याम


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खाटू श्याम जी को महाभारत काल के वीर बर्बरीक का स्वरूप माना जाता है। मान्यता है कि बर्बरीक ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना शीश दान किया था। उनकी भक्ति और त्याग से प्रसन्न होकर भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें कलियुग में अपने नाम ‘श्याम’ से पूजे जाने का वरदान दिया।
राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। भक्त बाबा श्याम को ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ और ‘तीन बाणधारी’ जैसे नामों से पुकारते हैं। निशान यात्रा को बाबा श्याम के प्रति श्रद्धा, भक्ति और समर्पण की अभिव्यक्ति माना जाता है।

Tags