Sanjay Mishra Life Story & Net Worth: कभी ढाबे पर ₹150 में धोए बर्तन, पिता के निधन के बाद छोड़ दिया था बॉलीवुड; आज 150 करोड़ के मालिक हैं 'धमाल 4' के ये एक्टर

Rags to Riches: Once washed dishes at a roadside eatery for ₹150 and quit Bollywood after his father's death; today, this 'Dhamaal 4' actor is worth ₹150 crore.
 
Sanjay Mishra Life Story
Sanjay Mishra Life Story & Net Worth: बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन कॉमेडी और संजीदा एक्टिंग के दम पर हर किरदार में जान फूंकने वाले मशहूर अभिनेता संजय मिश्रा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 'धमाल', 'गोलमाल', 'भूल भुलैया' और 'वध' जैसी फिल्मों से दर्शकों को हंसाने और रुलाने वाले संजय मिश्रा जल्द ही 'धमाल 4' में नजर आने वाले हैं। आज भले ही वह करोड़ों की संपत्ति और आलीशान जिंदगी के मालिक हैं, लेकिन उनका यह सफर किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने बॉलीवुड को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था और पेट पालने के लिए ऋषिकेश के एक ढाबे पर बर्तन तक धोए थे।

गंभीर बीमारी और पिता के निधन ने तोड़ दिया था हौसला

संजय मिश्रा की जिंदगी में एक ऐसा भयानक दौर आया था जिसने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया था। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने अपनी उस गंभीर बीमारी का खुलासा करते हुए बताया था कि वह मौत के मुंह से वापस आए थे। डॉक्टरों ने उनके परिवार से कह दिया था कि यदि ऑपरेशन सफल नहीं हुआ, तो उनके बचने की उम्मीद बेहद कम है। उस दौरान उनके पेट से लगभग 15 लीटर पस (मवाद) निकाला गया था।

इस गंभीर बीमारी से ठीक होकर वह अस्पताल से डिस्चार्ज ही हुए थे कि कुछ ही दिनों बाद उनके पिता का अचानक निधन हो गया। पिता के चले जाने से संजय मिश्रा इस कदर टूट गए कि उन्होंने मुंबई और फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए छोड़ने का फैसला कर लिया।

 ऋषिकेश के ढाबे पर ₹150 की दिहाड़ी और ऑमलेट बनाने का काम

मुंबई छोड़ने के बाद संजय मिश्रा बिना किसी भविष्य की योजना के सीधे ऋषिकेश चले गए। वहां गंगा किनारे उन्होंने अपनी पहचान छुपाकर एक छोटे से ढाबे पर काम करना शुरू कर दिया। ढाबे के मालिक ने उनसे कहा था कि उन्हें रोजाना 50 कप-प्लेट धोने होंगे, जिसके बदले उन्हें 150 रुपये की दिहाड़ी मिलेगी।

संजय मिश्रा ने वहां सिर्फ बर्तन ही नहीं धोए, बल्कि ग्राहकों के लिए ऑमलेट बनाने का काम भी किया। उस समय उन्हें बस अपनी जिंदगी चलाने और पेट भरने के लिए पैसों की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने बिना किसी झिझक के वह काम स्वीकार कर लिया था।

 पिता की डायरी ने बदली सोच

संजय मिश्रा ने अपने पिता के साथ हुई आखिरी बातचीत को याद करते हुए बताया कि उन्होंने अपने पिता को ज्यादा चिकन खाने पर टोक दिया था, जिस पर उनके पिता ने कहा था, "तुम्हारी नसीहत की जरूरत नहीं है।" ये उनके पिता के आखिरी शब्द थे।

पिता के निधन के बाद जब संजय मिश्रा ने उनकी डायरी पढ़ी, तो वह फूट-फूटकर रो पड़े। डायरी में उनके पिता ने लिखा था कि वह उस घटना से बहुत दुखी हुए थे जब फिल्म 'आलू चाट' देखने के दौरान संजय मिश्रा ने सिनेमाघर के बाहर अपने कुछ फैंस पर गुस्सा कर दिया था। पिता की डायरी में लिखी इस बात ने संजय मिश्रा के दिल पर गहरा असर किया और उन्होंने अपने व्यवहार और जीवन को लेकर एक नया दृष्टिकोण अपनाया। बाद में निर्देशक रोहित शेट्टी ने उन्हें पहचान लिया और समझा-बुझाकर वापस मुंबई लाए, जिसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई।

आज हैं करीब 150 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक

कभी 150 रुपये की दिहाड़ी पर काम करने वाले संजय मिश्रा आज बॉलीवुड के सबसे महंगे और सम्मानित कैरेक्टर एक्टर्स में गिने जाते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्तमान में उनकी कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग 149 से 150 करोड़ रुपये है।

  • आलीशान प्रॉपर्टी: मुंबई के मड आइलैंड में उनका करीब 4.95 करोड़ रुपये का बेहद खूबसूरत सी-व्यू (Sea-View) फ्लैट है। इसके अलावा, लोनावाला के शांत वादियों में उनका एक शानदार फार्महाउस भी है।

  • कार कलेक्शन: उनके गैराज में टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) से लेकर बीएमडब्ल्यू (BMW) जैसी कई लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।

Tags