एमएलकेपीजी कॉलेज में संस्कृत श्लोक वाचन प्रतियोगिता संपन्न, पार्थेश्वर दूबे प्रथम

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे. पी. पाण्डेय ने की। उन्होंने कहा कि संस्कृत श्लोक वाचन का उद्देश्य छात्रों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि बढ़ाना, शुद्ध उच्चारण एवं लय में प्रवीणता विकसित करना, साथ ही उनकी स्मरण शक्ति, एकाग्रता और सांस्कृतिक समझ को समृद्ध करना है। यह प्रतियोगिता छात्रों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को मजबूत बनाती है।
प्रतियोगिता का संचालन संयोजक पूजा मिश्रा ने किया, जिन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। सहसंयोजक डॉ. अवनींद्र दीक्षित ने प्रतियोगिता में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
![po]p](https://aapkikhabar.com/static/c1e/client/86288/uploaded/b252f3a32576fcb1df7f290126a3f522.jpeg)
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. पाण्डेय के साथ मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह तथा सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
निर्णायक मंडल में आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. एस. पी. मिश्र, डॉ. रमेश शुक्ल एवं डॉ. स्वदेश भट्ट शामिल रहे। उन्होंने विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया:

-
प्रथम स्थान – पार्थेश्वर दूबे (बीएड द्वितीय वर्ष)
-
द्वितीय स्थान – शिखा पाण्डेय (एमए तृतीय सेमेस्टर)
-
तृतीय स्थान – हर्षिता श्रीवास्तव (एमए प्रथम सेमेस्टर)
-
सांत्वना पुरस्कार – नितिन त्रिपाठी (एमए तृतीय सेमेस्टर)
कार्यक्रम में महाविद्यालय के कई शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
