स्वतंत्रता दिवस पर कर्मचारियों को पौधे वितरित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
शाहजहांपुर, 15 अगस्त 2026।80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-1 में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता इं. रथिन सिन्हाने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कर्मचारियों को पौधे वितरित कर अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संदेश दिया।
ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में इं. रथिन सिन्हा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल शहीदों को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों और देश के प्रति दायित्वों का आत्ममंथन करने का दिन भी है। हमें यह विचार करना चाहिए कि राष्ट्र के प्रति हमें जो जिम्मेदारियां मिली हैं, उनका हम कितनी ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं।

उन्होंने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के खंडकाव्य भारत-भारती की कविता ‘भारतवर्ष की श्रेष्ठता’ की पंक्तियां भी सुनाईं। इसके साथ ही उन्होंने शहीदों की नगरी शाहजहांपुर के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह के जीवन एवं देश की आजादी के लिए उनके बलिदान पर प्रकाश डाला।
संविधान और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी जरूरी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक अभियंता इं. दिनेश सिंह यादव ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को संविधान में दिए गए अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के बाद मिली है, इसलिए स्वतंत्रता के महत्व को समझना और राष्ट्रहित में योगदान देना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम का संचालन अवर अभियंता एवं जनपद सचिव, डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ इं. अहमद मुबीन ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध और ईमानदारी से पालन करना चाहिए।

समारोह को सहायक अभियंता इं. महेंद्र कुमार, अवर अभियंता इं. राम औतार, इं. कुलदीप कुमार, इं. ज्ञानेंद्र शर्मा, इं. जोगेंद्र गंगवार, इं. जगदीश शर्मा, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी राम कुमार तिवारी, मिनिस्टीरियल संघ के जनपद अध्यक्ष एवं कैशियर तरुण सोनी तथा वरिष्ठ लिपिक फिरोज अली सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी संबोधित किया।
]कविताओं और गीतों ने बांधा समां
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष इं. राम औतार के अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर कुलदीप कुमार ने कविताओं एवं हास्य-व्यंग्य की प्रस्तुति दी। कनिष्ठ लिपिक आकाश कुमार ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर अवर अभियंता इं. विपिन यादव, इं. जगदीश शर्मा, इं. मुकेश वर्मा, इं. कृष्ण कुमार और इं. वीरपाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।लिपिक संवर्ग से चंकी पांडेय, सुधीर कुमार, धर्मेंद्र बाबू, शिवम, अभिषेक शर्मा, आकाश, अरुण कुमार तथा कंप्यूटर ऑपरेटर राम बहादुर समेत अन्य कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।समारोह के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र निर्माण, नागरिक कर्तव्यों के पालन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


