एक पेड़ देश के नाम’ अभियान के तहत कुर्सी रोड गोल्ड सिटी में हुआ पौधरो
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुर्तज़ा अली, संस्थापक, पीस एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट ने कहा कि आजादी का जश्न केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि धरती को हरा-भरा बनाकर भी देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाना आने वाली पीढ़ियों के बेहतर और सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि पेड़ों के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण देश की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पर्यावरण को सुरक्षित रखना भी राष्ट्र सेवा का एक महत्वपूर्ण रूप है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

अभियान के तहत कार्यक्रम स्थल पर आम, जामुन, कटहल और नींबू सहित विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में रोपे गए सभी पौधों की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी ट्रस्ट के सदस्यों ने लेने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर जावेद सिद्दीकी (संयोजक), हलीमा अज़ीम, शालिनी सिंह, कैफ, धर्मेंद्र तिवारी, मोहम्मद इमरान शेख, डॉ. महबूब आलम, मोहम्मद फरहान, मंजर आलम, हज़रत वज़ीर आलम, सुफियान, मारूफ, मोहम्मद आमिर और हर्ष सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

आयोजकों ने कहा कि ‘एक पेड़ देश के नाम’ अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और पौधरोपण को जन-अभियान का स्वरूप देना है।
