बलरामपुर में सारंगी वादन ने बांधा समां, ‘पायो जी मैंने राम रतन धन पायो’ पर झूमे श्रोता

Sarangi Recital Captivates the Audience in Balrampur; Listeners Sway to ‘Payo Ji Maine Ram Ratan Dhan Payo’
 
iii
 

बलरामपुर: संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तृतीय चरण (01-05 मई 2026) के चौथे एवं अंतिम दिन मंगलवार को बाबू हरिकान्त स्मारक बाल भारती इंटर कॉलेज तथा सुन्दरदास रामलाल इंटर कॉलेज, बलरामपुर में प्रसिद्ध सारंगी वादक विदुषी गौरी बनर्जी सती के सारंगी वादन का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सारंगी पर प्रस्तुत “पायो जी मैंने राम रतन धन पायो” की मधुर धुन ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही “वंदे मातरम्”, “अच्युतम केशवम् कृष्ण दामोदरम्” और “वैष्णव जन तो तेने कहिए” की प्रस्तुतियों ने भी वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

बाबू हरिकान्त स्मारक बाल भारती इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विदुषी गौरी बनर्जी सती, तबला वादक पंडित किशोर बनर्जी, डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. नीरजा शुक्ला, लेफ्टिनेंट (डॉ.) देवेन्द्र कुमार चौहान, डॉ. देवेश चन्द्र श्रीवास्तव एवं डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

ooo

विदुषी गौरी बनर्जी सती ने कार्यक्रम की शुरुआत राग अहीर भैरव से की, जबकि सुन्दरदास रामलाल इंटर कॉलेज में राग मारू बिहाग की प्रस्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सारंगी की मधुर धुन और तबले की थाप की जुगलबंदी ने सभी को भावविभोर कर दिया।

hhh

कार्यक्रम के दौरान विदुषी गौरी बनर्जी सती ने सारंगी की उत्पत्ति, उससे जुड़ी पौराणिक कथाओं तथा भारतीय शास्त्रीय संगीत में उसकी महत्ता पर भी प्रकाश डाला। लेफ्टिनेंट (डॉ.) देवेन्द्र कुमार चौहान ने स्पिक मैके के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए विद्यालयों से इस सांस्कृतिक आंदोलन को आगे बढ़ाने में सहयोग की अपील की। वहीं प्रधानाचार्य नरसिंह नाथ मिश्र ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर दिलीप श्रीवास्तव, गौरव मिश्र, संजय शर्मा, साधना श्रीवास्तव एवं लोकेश श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags