सरू‘ में गांव की लड़की के बड़े शहर के सपनों व संघर्ष की कहानी

'Saru' is the story of a village girl's dreams and struggle in the big city
 
'Saru' is the story of a village girl's dreams and struggle in the big city
मुंबई/लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)। सोमवार से ऑनएयर होने जा रहे शो ‘सरु’ में एक गांव की लड़की के बड़े शहर के सपनों और संघर्ष की देखने को मिलेगी। 
नया फिक्शन शो ‘सरू’ एक सरू नाम की एक पक्के इरादों वाली लड़की की कहानी है, जो राजस्थान के खारेस गांव से है। इस शो में दर्शक सरू के साथ उसकी उस जद्दोजहद का हिस्सा बनेंगे, जिसमें वो आगे की पढ़ाई करने का सपना लिए उस समाज से टकराती है, जहां ऐसे ख्वाबों को अक्सर दबा दिया जाता है। उसके गांव में मौके कम हैं, और उसकी मां उसे बाहर भेजने में हिचकिचा रही है। ऐसे में सरू का मुंबई जाकर कॉलेज में एडमिशन लेना उसकी ज़िंदगी का सबसे बड़ा मोड़ बन जाता है, जहां वो जज़्बातों के उतार-चढ़ाव, नई चुनौतियों और अपने आत्मविकास के दौर से गुजरती है। नया शो ‘सरू’ 12 मई से रोज शाम साढ़े सात बजे से ज़ी टीवी पर प्रसारित होगा 
मोहक मटकर इस शो में लीड रोल में डेब्यू कर रही हैं। वह सरू का किरदार निभा रही हैं, जो समझदार, आत्मविश्वासी और अपने सिद्धांतों पर चलने वाली एक आज़ाद सोच की लड़की है। सरू कबड्डी की चैंपियन है और उसका सपना है एक दिन जिला कमिश्नर बनकर अपने और अपने परिवार का भविष्य संवारना। सरू की राह में अड़चनें लाने वाली है अनिका, जिसका रोल अनुष्का मर्चंडे निभा रही हैं। अनिका को हमेशा सबका ध्यान चाहिए और अगर चीजें उसकी मनमानी के हिसाब से न हों, तो वो रूखा बर्ताव करने लगती है। उसे सरू से सख्त चिढ़ है और वो उसे हर हाल में नीचा दिखाना चाहती है। शगुन पांडे इस शो में वेद बिड़ला की भूमिका में होंगे। वेद एक ऐसा नौजवान है जो सीधा-सादा, विनम्र और अपने उसूलों पर चलता है।
वो कॉलेज में लेक्चरर है और अपने ज्ञान और सादगी से सभी का सम्मान पाता है। वो अपने घर का जिम्मेदार बेटा है और अपनी भाभी का सबसे बड़ा सहारा भी। दोनों के बीच गहरी दोस्ती और भरोसे का रिश्ता है। वेद हमेशा सही के लिए खड़ा रहता है, चाहे हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों। जैसे-जैसे सरू अपने सपनों की ओर कदम बढ़ाती है, दर्शकों को मुंबई की उसकी यह नई कहानी वेद और अनिका के साथ देखने को मिलेगी, जिसमें होगा ड्रामा, जज़्बा और ढेर सारे जज़्बात।
मोहक मटकर ने कहा कि सरू‘ मेरे दिल में एक खास जगह रखता है क्योंकि यह मेरी पहली लीड भूमिका है। ‘सरू‘ सिर्फ एक शो या किरदार नहीं है, वो सहनशीलता और अटूट हौसले का प्रतीक है। इसी तरह शगुन पांडे ने कहा कि सरू‘ एक ऐसा शो है जो सपनों को पूरा करने की कहानी बताता है, भले ही इसके रास्ते में कितनी ही रुकावट क्यों ना हो। मेरा किरदार वेद दर्शकों के लिए एक ताज़गी भरा सरप्राइज होगा,
क्योंकि यह अब तक निभाए गए मेरे किसी भी किरदार से अलग है और यह मुझे अपनी एक्टिंग स्किल्स को नए तरीके से दिखाने का मौका देता है। उधर, अनुष्का मर्चंडे ने कहा कि शो के दूसरे प्रोमो के बाद हमें जो प्यार और सपोर्ट मिला है, वह हमारी सारी मेहनत और संघर्ष को सही मायने में सफल बनाता है। जब मैंने इस शो को साइन किया था, तो मुझे पूरा विश्वास था कि सरू एक ऐसी कहानी होगी जो लोगों को सपनों की राह में आने वाली मुश्किलों के बारे में सोचने पर मजबूर करेगी।

Tags